ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार विधानसभा मानसून सत्र : शुरू होते ही स्थगित हुई हुई सदन की कार्यवाही, BJP विधायक को करवाया गया मार्शल आउट

PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें और आखिरी दिन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक सदन के अंदर काला गमछा दिखाना शुरू कर दिए जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा वि

बिहार विधानसभा मानसून सत्र : शुरू होते ही स्थगित हुई हुई सदन की कार्यवाही, BJP विधायक को करवाया गया मार्शल आउट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें और आखिरी दिन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक सदन के अंदर काला गमछा दिखाना शुरू कर दिए जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को मार्शल आउट करने का आदेश दे दिया। इसके साथ ही विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने महज 4 मिनट में सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।


दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही  बीजेपी के विधायकों ने सदन के अंदर काला गमछा दिखाकर प्रदर्शन करने लगे। इसके साथ ही भाजपा विधायक नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ सदन के अंदर ही जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लालगंज विधायक संजय सिंह को मार्शल आउट करवाने का निर्देश जारी किया। इससे पहले भाजपा विधायकों के मुंह पर काली पट्टी है और हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लेकर विधानमंडल में हंगामा करते हुए नजर आए।


मालूम हो कि, बीते कल यानि गुरुवार को बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। भाजपा ने नेता का दावा है कि- उनके एक  नेता की मौत लाठीचार्ज से हुई है। अब इसी को लेक बीजेपी आज काला दिवस मना रही। वहीं, पार्टी ने यह भी निर्णय लिया है कि वो लोग सरकार की नीतियों के खिला  विधानसभा परिसर से राजभवन तक मार्च निकालेंगे। यह मार्च शाम 3 बजे निकाले जाने की सूचना मिल रही है।


आपको बताते चलें कि, मानसून सत्र के 4 दिन सदन की कार्यवाही विधिवत संपन्न हुई। बीजेपी के विरोध के कारण 3 दिनों तक सदन की कार्यवाही पूरी तरह बाधित रही। गुरुवार को बीजेपी विधायक के हंगामे के बीच सदन में प्रश्न काल की शुरुआत हुई। बाद में बीजेपी के विधायक सदन से वॉक आउट कर गए। इसके बाद बिना विपक्ष के ही सदन की कार्यवाही हुई।