ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार विधानसभा मानसून सत्र : सदन में जवाब देने लगे तेजस्वी तो BJP ने उठाई कुर्सी, पोस्टर भी लहराया, सदन हुआ स्थगित

PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही जारी है। सदन में अंकसूची प्रश्नों के बाद तारांकित प्रश्नों का जवाब दिया जा रहा है और इसी को लेकर बिहार के उपमुख्यमं

बिहार विधानसभा मानसून सत्र : सदन में जवाब देने लगे तेजस्वी तो BJP ने उठाई कुर्सी, पोस्टर भी लहराया, सदन हुआ स्थगित
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही जारी है। सदन में अंकसूची प्रश्नों के बाद तारांकित प्रश्नों का जवाब दिया जा रहा है और इसी को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव जवाब देने को सदन में खड़े हुए। जिसके बाद भाजपा के विधायक इसका विरोध करना शुरू कर दिए। भाजपा के विधायक के तरफ से कुर्सी उठाई गई और सदन के अंदर पोस्टर भी दिखाए गए जिसके बाद अध्यक्ष ने पोस्टर हटाने का आदेश दिया। स्पीकर ने सख्त चेतवानी देते हुए कहा कि-  अगर आप इस तरह का आचरण कीजियेगा तो मुझे कार्रवाई करना पड़ेगा। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


दरअसल,  तेजस्वी यादव जब ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े सवाल का जवाब देने खड़े हुए तो भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। भाजपा वेल में पहुंच कर  तेजस्वी यादव को पोस्टर दिखाने लगे। भाजपा के विधायक तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। जिसके बाद स्पीकर ने वेल में पोस्टर लहरा रहे भाजपा सदस्यों से पोस्टर लेने का आदेश दिया। जिसके बाद भाजपा के तरफ से नीरज बबलू ने कुसरी उठा लिया जिसपर स्पीकर ने चेतवानी देते हुए कहा कि- आप पूर्व में सरकार के मंत्री रहे हैं अगर ऐसा आचरण करेंगे तो हमें कार्रवाई करने पर बाध्य होना पड़ेगा। जिसके बाद हंगामा बढ़ते देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।


मालूम हो कि,  लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भाजपा लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आज विधानसभा में मौजूद सीएम नीतीश से पूछा कि कहां गया आपका जीरो टॉलरेंस की नीति, आपने भ्रष्टाचार से क्यों समझौता किया ?  नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में कहा कि इतने कम उम्र में तेजस्वी यादव इतने संपत्ति के मालिक कैसे बने..।


सिन्हा ने कहा कि-  मैं आसन का सम्मान करता हूं, नेता विरोधी दल को बोलने की परंपरा रही है। इसलिए यह सवाल किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री बैठे हुए हैं, जवाब दें. शिक्षकों को समान वेतन देने की बात कहने वाले आज क्यों मौन है? किसान सलाहकार आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनपर लाठीचार्ज हो रहा है।मुख्यमंत्री जी आपके जीरो टॉलरेंस का क्या हुआ। आप तेजस्वी यादव को बगल में बिठाये हिए हैं।