ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, BJP कर सकती है सदन का बहिष्कार; लाठीचार्ज को लेकर भी होगा हंगामा

PATNA : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज पांचवां और आखिरी दिन है। आज के दिन का सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार जताए जा रहे हैं। बिहार विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पर

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, BJP कर सकती है सदन का बहिष्कार; लाठीचार्ज को लेकर भी होगा हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज पांचवां और आखिरी दिन है। आज के दिन का सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार जताए जा रहे हैं। बिहार विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज और भाजपा नेताओं के तरफ से अपने महामंत्री की मौत के आरोप को लेकर आज सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि विपक्षी पार्टी आज फिर से सदन का बहिष्कार करेगी।


दरअसल, बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के अंतिम दिन राज के मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा अपने सांसद समेत नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सदन में हंगामा करते हुए नजर आएगी। भाजपा के विधायक और विधान पार्षद नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर जमकर सवाल खड़े उठाएंगे और अपने ऊपर हुए लाठीचार्ज का हिसाब भी मांगेंगे।


मालूम हो कि, इससे पहले गुरुवार को भाजपा के विधायक जीवेश मिश्रा और कुमार शैलेंद्र को सदन से मार्शल आउट करवाने के बाद भाजपा के विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी विपक्ष की अनुपस्थिति में सदन को चलाया गया था। इस मानसून सत्र में पहली दफा ऐसा था जब विपक्ष की अनुपस्थिति में सदन इतनी देर तक चली होगी।


आपको बताते चलें कि, आज शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2022-23  की उपलब्धि प्रतिवेदन पुस्तिका की एक प्रति सदन की मेज पर रखी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2023- 24 की हरित बजट पुस्तिका की एक-एक प्रति सदन के मेज में रखी जाएगी।