ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र कल से, रणनीति बनाने में जुटे सभी दल; BJP कर चुकी है सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार

PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान दोनों सदनों में कुल 5 बैठक होनी है। पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण और शोक संदेश के बाद सदन की कार्यवाही

बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र कल से, रणनीति बनाने में जुटे सभी दल; BJP कर चुकी है सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान दोनों सदनों में कुल 5 बैठक होनी है। पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण और शोक संदेश के बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इसी कड़ी में सदन की कार्यवाही को लेकर भाजपा भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।


दरअसल, सदन की कार्यवाही आरंभ होने से पहले सर्वदलीय बैठक में भाजपा के बहिष्कार को देखते हुए यह तय माना जा रहा कि इस बार का मानसून सत्र काफी  हंगामेदार होने वाला है। भाजपा सदन में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध समेत अधिकारी विवाद को लेकर सवाल उठा सकती है। भाजपा ने पहले ही यह एलान कर रहा है कि उनके तरफ से 13 जुलाई को गांधी मैदान से विधानसभा तक पैदल मार्च करेंगे। 


वहीं, सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हमले पर सरकार के बचाव की रणनीति अख्तियार करेगा। सत्र के दौरान कई विधेयक पेश किये जाने की संभावना है। इसके आलावा नए मेंबर का शपथ भी लेना है। इसके साथ माॅनसून सत्र को लेकर सत्ताधारी दल की 10 जुलाई को विधायक दल की बैठक होगी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा विधायक दल की बैठक भी 10 जुलाई को बुलायी गयी है। 


इधर मानसून सत्र के छोटा होने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सत्र छोटा-बड़ा नहीं होता है, बल्कि गंभीर होता है। इस सत्र में भी गंभीर मुद्दों पर सवाल - जवाब देखने को मिलेंगे। सत्र के दौरान सुरक्षा को लेकर 80 मजिस्ट्रेट के साथ लगभग 400 पुलिस बल विभिन्न जगहों पर तैनात रहेंगे।14 जुलाई तक सत्र के चलने के दौरान बिहार विधान मंडल के आसपास के क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन पर रोक रहेगा. इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।