ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

विधानसभा चुनाव में युवाओं को मौका देगी कांग्रेस, सदाकत आश्रम में यूथ कांग्रेस का स्थापना दिवस आयोजित

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देगी. बिहार में युवा वोटरों की तादाद को देखते हुए कांग्रेस ने यह फैसला किया है. यूथ कांग्रेस के 60

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देगी. बिहार में युवा वोटरों की तादाद को देखते हुए कांग्रेस ने यह फैसला किया है. यूथ कांग्रेस के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर आज सदाकत आश्रम में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता कॉलेज के युवा साथियों के साथ संकल्प सभा में शामिल हुए. यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर सदाकत आश्रम में पार्टी का झंडा फहराया गया और सब ने संकल्प लिया.

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल प्रदेश ,अध्यक्ष मदन मोहन झा पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर सिंह धीरज, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के साथ साथ यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके कुमार आशीष भी मौजूद रहे. करोना काल को देखते हुए कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर नहीं मनाया गया. लेकिन सभी ने बिहार की बेहतरी के लिए संकल्प लिया.

यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर बिहार प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने अपने संदेश में कहा है कि युवा शक्ति से बड़ी कोई ताकत नहीं है और बिहार में युवा शक्ति आप कांग्रेस के साथ जुड़ गई है. वहीं केंद्र सरकार के युवा विरोधी नीति का विरोध जताते हुए पीएसयू के निजीकरण का विरोध करने की बात कही.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHMIT

FirstBihar संवाददाता