ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार विधान परिषद में निर्विरोध निर्वाचित हुए CM नीतीश और राबड़ी देवी, सर्टिफिकेट लेने पहुंचे सदन

PATNA : बिहार में राज्यसभा की तरह विधान परिषद के चुनाव में भी मतदान की नौबत नहीं बनी है। सभी 11 अभ्यर्थियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। विधान परिषद में 11 सीटें रिक्त थी।

बिहार विधान परिषद में निर्विरोध निर्वाचित हुए CM नीतीश और राबड़ी देवी, सर्टिफिकेट लेने पहुंचे सदन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में राज्यसभा की तरह विधान परिषद के चुनाव में भी मतदान की नौबत नहीं बनी है। सभी 11 अभ्यर्थियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। विधान परिषद में 11 सीटें रिक्त थी। जिसमें राजग के छह और महागठबंधन के पांच अभ्यर्थियों के अलावा कोई 12वां दावेदार नामांकन दाखिल नहीं किया जिसके बाद सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार खुद अपने सहयोगियों के साथ सदन पहुंचे हैं।


वहीं,राजग की ओर से भाजपा के तीन अभ्यर्थियों मंगल पांडये, अनामिका सिंह और लाल मोहन गुप्ता को विधान परिषद भेजा गया। जबकि जदयू के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित खालिद अनवर व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि महागठबंधन के तरफ से राबड़ी देवी के अलावा राजद से अब्दुल बारी सिद्दीकी, डा. उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली और माले से शशि यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। 


दरअसल, बिहार विधान परिषद् की 11 सीटों का कार्यकाल 6 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। इस चुनाव में एक सीट के लिए 22 विधायकों की जरूरत पड़ती और उस हिसाब से महागठबंधन के पास पांच सीटों के लिए 110 विधायकों का होना जरूरी था लेकिन महागठबंधन के पास फिलहाल 106 विधायक ही हैं। 

सदन पहुंचेंगे राजग से

  • जदयू: नीतीश कुमार और खालिद अनवर
  • हम : संतोष कुमार सुमन भाजपा : मंगल पाण्डेय, अनामिका सिंह, डा. लाल मोहन गुप्ता

  • महागठबंधन से
  • राजद : राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, डा. उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली
  • माले : शशि यादव

  • कार्यकाल पूरा करने वाले

    • जदयू : नीतीश कुमार, संजय झा, खालिद अनवर, रामईशबर महतो
    • भाजपा : मंगल पांडेय, शाहनवाज हुसैन, संजय पासवान
    • राजद : राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे हम : संतोष कुमार सुमन
    • कांग्रेस : प्रेम चन्द्र मिश्र