ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार विधान परिषद में डॉ. राजवर्धन आजाद ले लिया MLC पद की शपथ, नीतीश - तेजस्वी समेत कई नेता रहे मौजूद

PATNA : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया। विधान परिषद के नव मनोनित सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद ने मंगलवार को शपथ

बिहार विधान परिषद में डॉ. राजवर्धन आजाद ले लिया MLC पद की शपथ, नीतीश - तेजस्वी समेत कई नेता रहे मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया। विधान परिषद के नव मनोनित सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद ने मंगलवार को शपथ लिया। इनको विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।


दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट के लिए डॉ राजवर्धन आजाद का मनोनयन किया गया। डॉ. राजवर्धन आजाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भागवत झा आजाद के बेटे हैं। डॉ. राजवर्धन आजाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आंख का इलाज करते हैं।इनको बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाए जाने की अधिसूचना राजभवन की तरफ से जारी की गयी थी।  


मालूम हो कि,बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से 12 सदस्यों का चयन होता है। जिसकी अनुशंसा राज्य सरकार करती है। राज्य सरकार ने पिछले बार जिन 12 लोगों को विधान पार्षद के रूप में चुना था उनमें एक उपेंद्र कुशवाहा भी थे। जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था।  उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली थी उनके स्थान पर ही डॉ. राजवर्धन आजाद को विधान पार्षद का सदस्य बनाया गया है।