ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधान परिषद उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन पर टिकी हैं नजरें

PATNA : बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. बुधवार को उपचुनाव की अधिसूचना प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचित पदाधिकारी ने जारी कर दी. इसके साथ ही

विधान परिषद उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन पर टिकी हैं नजरें
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. बुधवार को उपचुनाव की अधिसूचना प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचित पदाधिकारी ने जारी कर दी. इसके साथ ही अब नामांकन दाखिल करने की शुरुआत भी हो गई है. बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है. यह सीट जनता दल यूनाइटेड के पास है. अधिसूचना जारी होने के बाद अब सबकी नजरें नामांकन पर टिकी हुई है.


उपचुनाव के लिए 15 से 22 सितंबर के बीच के नामांकन की तारीख के रखी गई है. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 23 सितंबर को मत पत्रों की जांच होगी. 27 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. नाम वापसी के बाद अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में रहे तो 4 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा.


4 अक्टूबर के दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक के मतदान का वक्त रखा गया है. मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि इस बात की उम्मीद कम है कि उपचुनाव में मतदान की नौबत आएगी. यह सीट जेडीयू के पाले में रही है. लिहाजा जेडीयू से किसे उम्मीदवार बनाया जाता है. इसका इंतजार सबको है.


पिछले दिनों नीतीश कुमार खुद दिवंगत एमएलसी तनवीर अख्तर के घर पहुंचे थे. उनके परिजनों से मुलाकात की थी. इसके बाद यह संभावना भी जताई जा रही है कि क्या उनके परिवार से ही किसी को उम्मीदवार बनाने की तैयारी है.