ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार उपचुनाव : मोकामा में पुरुष तो गोपालगंज के महिला वोटरों में दिख रहा उमंग, 11 बजे तक 24.17 % मतदान

PATNA : बिहार में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे है। यह सीट मोकामा और गोपालगंज है। इन दोनों सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गए हैं , जो शाम 6 बजे तक जारी रहेग

बिहार उपचुनाव : मोकामा में पुरुष तो गोपालगंज के महिला वोटरों में दिख रहा उमंग, 11 बजे तक 24.17 % मतदान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे है।  यह सीट मोकामा और गोपालगंज है। इन दोनों सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गए हैं , जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इन दोनों सीटों के लिए 6 नवंबर को मतगणना होना है।जानकारी हो कि, इन दोनों सीटों पर वैसे तो सीधा मुकाबला राजद  और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच है। हालांकि, गोपालगंज के चुनावी  मैदान में कई अन्य कैंडिडेट भी  ऐसे हैं जो किसी भी बड़े दल का खेल बिगाड़ सकते हैं।


 इसके अलावा बात करें इन दोनों सीटों पर मतदान प्रतिशत की तो सुबह 11 बजे तक कुल 24.17 % मतदान हुए हैं। गोपालगंज में 21.76 फ़ीसदी मतदाताओं ने सुबह 11 बजे तक वोटिंग हुई, जबकि मोकामा में यह आंकड़ा गोपालगंज थोड़ा अधिक दिख रहा है। मोकामा में सुबह11 बजे तक 27. 03 फ़ीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। आंकड़ों के लिहाज से मोकामा में पुरुष वोटरों का दबदबा है, जबकि गोपालगंज में महिला वोटरों का प्रभाव ज्यादा है । बता दें कि, इन दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों जगहों पर अर्ध सैनिक बल के साथ ही साथ घुड़सवार  दल और ड्रोन कैमरे के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। अब इन दोनों सीटों पर इस इलाके से आने वाले राजनीतिक दलों के नेता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही इस मतदान में महिलाओं के साथ-साथ युवा वर्ग के लोगों की भी ख़ास भागेदारी दखने को मिल रही है।


इसके साथ ही गोपालगंज में राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने बूथ नंबर 150 अपनी पत्नी के साथ जाकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि जनता हमें मौका दे, हम विकास के साथ काम करेंगे।  इसके आलावा मोकामा इलाके के राजद प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा कि मोकामा में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है और हमलोग चुनाव जीत रहे हैं। 


बता दें कि, मोकामा विधानसभा में वोटरों की कुल संख्या  2 लाख 70 हजार 755 हैं। जहां पुरुष वोटर 1 लाख 42 हजार 425, महिला वोटर 1 लाख 28 हजार 327 और थर्ड जेंडर के 3 मतदाता हैं। इस सीट पर भूमिहार वोटरों का वर्चस्व रहा है। भूमिहार के बाद यहां ब्राह्मण, कुर्मी, यादव, पासवान वोटरों की तादाद है। वहीं, गोपालगंज में कुल वोटरों की संख्या 3 लाख 31 हजार 469 है. जिसमें पुरुष वोटर 1 लाख 68 हजार, 224 तो महिला वोटर 1 लाख 63 हजार 234 है।  यहां 193 बूथों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। गोपालगंज में मतदाताओं में सबसे अधिक तादाद मुस्लिमों की है. करीब 65,000 मुस्लिम वोटर यहां हैं।  जबकि दूसरे नंबर पर 49,000 के करीब राजपूत मतदाता हैं। इसके साथ ही 47,000 यादव मतदाता हैं।