ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार उपचुनाव : जीत से पहले अनंत के घर मनने लगा जश्न, कल होगा मतगणना

PATNA : बिहार में दो सीटों पर सम्पन हुए बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल यानि रविवार को मतगणना होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग के तरफ से सारी तैयारी कर ली गई है। कल अहले सुबह &nbsp

बिहार उपचुनाव : जीत से पहले अनंत के घर मनने लगा जश्न, कल होगा मतगणना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में दो सीटों पर सम्पन हुए बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल यानि रविवार को मतगणना होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग के तरफ से सारी तैयारी कर ली गई है। कल अहले सुबह  मतगणना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, इस उपचुनाव में सबसे अधिक चर्चा में रही मोकामा विधानसभा सीट के राजद प्रत्याशी नीलम देवी के तरफ से जित से पूर्व ही अपनी जीत मानकर मिठाईयां बनाना शुरू कर दिया गया। 


दरअसल , मोकामा सीट पर महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी के पटना आवास पर भरपूर मात्रा में राजद और उनके पति अनंत समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इनके तरफ से मतगणना का रिजल्ट आने से पहले ही मोकामा में भारी बहुमत से नीलम देवी को विजय घोषित कर दिया गया है।  इन लोगों का कहना है कि कल बस औपचारिकता पूरी की जाएगी। वहीं, ये लोग जीत को लेकर इतने आस्वस्त हैं की नीलम देवी के आवास पर भाड़ी मात्रा में मिठाई का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही कल जीत का उत्सव मानाने की भी सारी  तैयारी कर ली गई है। 


गौरतलब हो कि, मोकामा विधानसभा में पिछले 17 सालों से नीलम देवी के पति अनंत सिंह का एक तरफ़ा कब्ज़ा रहा है। भले ही इन्होंने अपनी पार्टी बदल ली हो या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आए हो जीत हर बार इनकी ही हुई है, लेकिन इस बार मोकामा के पिछले 27 साल बाद भाजपा ने अपने सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा ने यहां पर बाहुबली नेता की पत्नी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की करीबी सोनम देवी को अपना प्रत्याशी बनाया।  इसके आलावा इन दोनों प्रत्याशीयों को लेकर महागठबंधन और भाजपा के तरफ से मंत्रियों की फ़ौज मोकामा में उतारी गई। 


बहरहाल , अब देखना यह है कि कल जब मतगणना शुरू होगी तो मोकामा सीट किसके कब्जे में जाती है। क्या यहां अनंत सिंह के जेल में बंद होने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी उनका किला सुरक्षित रख पाती है या फिर भाजपा की सोनम देवी उनके इस किले में सेंधमारी कर जाती है। आखिकार दोनों के तरफ से जो मत्रियों की फ़ौज लगाई गई थी वह कितना असर डालता है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT

FirstBihar संवाददाता