ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

MLC प्रत्याशी के समर्थन में बेतिया पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले.. सांप्रदायिक ताकतों को RJD ही रोक सकती है

BETIYA : बिहार में MLC चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बेतिया में प्रचार- प्रसार कर रहे है. इस दौरान तेजस्वी ने बिना नाम लिए कांग्रेस को कोसा कहा कुछ लोगों को लगत

MLC प्रत्याशी के समर्थन में बेतिया पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले.. सांप्रदायिक ताकतों को RJD ही रोक सकती है
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETIYA : बिहार में MLC चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बेतिया में प्रचार- प्रसार कर रहे है. इस दौरान तेजस्वी ने बिना नाम लिए कांग्रेस को कोसा कहा कुछ लोगों को लगता है कि वे हीं बिहार में साम्प्रदायिक ताकतों को रोक सकते हैं. लेकिन सब जानते हैं कि साम्प्रदायिक ताकतों को राजद हीं रोक सकती है. केंद्र में हमलोग उनको हीं सपोर्ट किये थे लेकिन इस एमएलसी चुनाव में वे खुद अलग लड़ रहे हैं और वोट काट रहे हैं.


चंपारण में जब राजद खुद चुनाव लड़ती थे नब्बे के दौर तो सीटें मिलती थीं हमलोगों को. पिछले विधानसभा चुनाव में चंपारण की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस लड़ी और हार गई। खैर,लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का हक है.


बिहार में सरकार नहीं सर्कस चल रही है मुख्यमंत्री का विधानसभा स्पीकर से तू-तू मैं-मैं होता है. मंत्री बोलता है कि अधिकारी और चपरासी हमारी बात नहीं सुनते है. ये कौन सी सरकार है. लोगों ने एनडीए को पिछले चुनाव में जिताया क्या मिला लोगों को,महंगाई,बेरोजगारी यहीं सब मिला है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खुद बोलते हैं कि यहां शराब की होम डिलीवरी होतो है, फिर सरकार ड्रोन कैमरे से शराबियों को पकड़ती है।सरकार का काम अब यहीं रह गया है. नीतीश जी समाज सुधार यात्रा में लगे हैं.सरकार का काम सिस्टम सुधारना होता है समाज सुधारने का काम सरकार का नहीं होता है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता