ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार : तेज रफ्तार पिकअप ने दो भाइयों को रौंदा, मौके पर दोनों की हुई दर्दनाक मौत

बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा माम

बिहार :  तेज रफ्तार पिकअप ने दो भाइयों को रौंदा, मौके पर दोनों की हुई दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक तेज रफ़्तार पिकउप ने दो भाइयों को रौंद डाला है। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, दोनों भाई बाजार से लौट रहे थे।  तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। इस  हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरे भाई की अस्पताल ले जाने के दौरान हो सांस टूट गई। इसके बाद  परिवार वालों में कोहराम मच गया। एक ही घर से दो भाइयों की मौत ने पूरे गांव में मातम छा गया है। 


बताया जा रहा है कि, यह दोनों भाई बाजार में फेरी लगाने का काम करते थे। घटना के साम्य भी  फेरी लगाने के बाद दोनों घर वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ़्तार पिकअप वैन अनियंत्रित हो गई और उसके बाद एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे की जान इलाज के दौरान चली गयी। 


इधर, इस घटना में मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय बुखार नट और विजय नेट के रूप में हुई है। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे। दोनों घर वापस लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह दुर्घटना हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस  दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।