ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

‘बिहार से चौंकाने वाला रिजल्ट देंगे’ लोकसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी का बड़ा दावा

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर बिहार के लोगों का धन्यवाद दिया है। इस दौरान तेजस्वी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। तेजस्वी न

‘बिहार से चौंकाने वाला रिजल्ट देंगे’ लोकसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी का बड़ा दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर बिहार के लोगों का धन्यवाद दिया है। इस दौरान तेजस्वी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। तेजस्वी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन बिहार से चौंकाने वाला रिजल्ट देगा।


तेजस्वी ने कहा कि जन विश्वास रैली के दौरान बिहार के लोगों ने भरपूर प्यार, विश्वास और ताकत दिया, इसके लिए पूरे बिहार के लोगों को धन्यवाद देते हैं। केवल 10 दिनों के अंदर हम लोगों ने जन विश्वास रैली किया। खराब मौसम के बावजूद भी लाखों की तादात में लोग जुटे और एक ऐतिहासिक रैली का सफल आयोजन किया गया। आने वाले चुनाव को देखते हुए बिहार की धरती ने रैली के माध्यम से पूरे देश में संदेश दिया कि हमारा इंडी गठबंधन मजबूत है और आने वाले समय में हमलोग बिहार से चौंकाने वाला रिजल्ट देंगे।


उन्होंने कहा कि रैली को लेकर जिस तरह का उत्साह लोगों में था वो देखने लायक था। बारिश के बावजूद सुबह से लेकर शाम तक लोग डटे रहे। जितने लोग गांधी मैदान में थे उससे अधिक पटना की सड़कों पर थे। आने वाला जो चुनाव होगा, हम लोगों ने जो लकीर खींची है, मात्र 17 महीनों में हमलोगों ने पांच लाख लोगों को नौकरी दी, आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का निर्णय लिया, संविदाकर्मियों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया। 17 महीने में वो कर दिखाया जो 17 साल की सरकार नहीं कर सकी।