ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार से बाहर JDU लगाएगी निशाना ! 21 जनवरी को झारखंड में होगी जनसभा; जल्द आएगी बनारस रैली की नई तारीख

PATNA : लोकसभा चुनाव को महज चार से पांच महीने शेष हैं। चुनाव को लेकर देश समेत राज्यों की भी राजनीतिक पार्टी अब अपने चुनावी कार्यक्रम को रफ्तार देने में जुट गई है। ऐसे में अब बिहार

बिहार से बाहर JDU लगाएगी निशाना ! 21 जनवरी को झारखंड में होगी जनसभा; जल्द आएगी बनारस रैली की नई तारीख
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को महज चार से पांच महीने शेष हैं। चुनाव को लेकर देश समेत राज्यों की भी राजनीतिक पार्टी अब अपने चुनावी कार्यक्रम को रफ्तार देने में जुट गई है। ऐसे में अब बिहार की सत्ता रूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड झारखंड में रैली करने का तारीख और जगह तय कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की झारखंड के रामगढ़ में अपने तय समय पर 21 जनवरी को ही होगी। 


दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी कहा कि झारखंड के रामगढ़ में 21 जनवरी को जेडीयू कार्यक्रम निर्धारित है। सीएम नीतीश कुमार इस चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि बनारस की रैली के लिए वहां का जिला प्रशासन अनुमति देने में आनाकानी कर रहा था। इसलिए रैली को तत्काल स्थगित कर दिया गया है पर कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है, इसकी अगली तिथि जल्द ही घोषित होगी। 


वहीं, जदयू के इस रैली के ऐलान के साथ ही बिहार का सियासी मिजाज गर्म हो गया था। भाजपा लगातार नीतीश कुमार पर इसको लेकर हमला बोल रही थी। नीतीश कुमार इन रैलियों के जरिए बिहार के दो पड़ोसी राज्यों में अपनी पार्टी को नए पंख लगाने की तैयारी कर रहे हैं। नीतीश की रैली को लेकर जेडीयू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री का दोनों राज्यों में यदि कार्यक्रम होता है तो वह 2024 लोकसभा चुनाव से पहले का आगाज मान जा सकता है। इंडिया गठबंधन की दिल्ली में इस महीने बैठक होने वाली है और उसके बाद ही गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद पार्टी के नेताओं को है। झारखंड और उत्तर प्रदेश के नेताओं की तरफ से लगातार कार्यक्रम में नीतीश कुमार को बुलाने की हो रही है। इन मांगों के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम करने का फैसला लिया है।