ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

अब कांग्रेस विधायकों को तोड़ रहें नीतीश! मंत्री जमा खां ने कांग्रेसी विधायक से मिलकर दिया बड़ा बयान

PATNA : बीएसपी छोड़कर जेडीयू का दामन थामने वाले जमा खां बिहार सरकार में मंत्री बन गए हैं. मंत्री बनते ही जमा खां लगातार सुर्खियों में हैं. उनके ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर

अब कांग्रेस विधायकों को तोड़ रहें नीतीश! मंत्री जमा खां ने कांग्रेसी विधायक से मिलकर दिया बड़ा बयान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीएसपी छोड़कर जेडीयू का दामन थामने वाले जमा खां बिहार सरकार में मंत्री बन गए हैं. मंत्री बनते ही जमा खां लगातार सुर्खियों में हैं. उनके ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार के ऊपर निशाना साधा. अब जमा खां ने कांग्रेसी विधायक से मुलाकात की है. जिसके बाद कई सारे सवाल उठ रहे हैं. सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि क्या खुद की पार्टी छोड़कर जेडीयू का दमान थामने वाले जमा खां नीतीश कुमार की कुर्सी बचाये रखने के लिए सदन में संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.


अब कांग्रेस विधायकों को तोड़ रहें नीतीश! मंत्री जमा खां ने कांग्रेसी विधायक से मिलकर दिया बड़ा बयान


रोहतास के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री जमा खां ने चेनारी के कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम से मुलाकात की. जेडीयू और कांग्रेस के नेताओं को एकसाथ देखकर सियासी गलियारे में कानाफूसी शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि मंत्री जमा खां ने कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम से कमरे में काफी देर तक बातचीत की.


अब कांग्रेस विधायकों को तोड़ रहें नीतीश! मंत्री जमा खां ने कांग्रेसी विधायक से मिलकर दिया बड़ा बयान


अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री जमा खां ने सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों को भी संबोधित किया. इस दौरान वहां कांग्रेस विधायक भी पहुंच गए. सभी की नजरें चेनारी विधायक पर टिक गई. कानाफूसी होने लगी. तरह-तरह की बातें होने लगी. सभी यह जानने को उत्‍सुक हो गए कि आखिर क्‍या बात है. हालांकि मंत्री ने इस मुलाकात को महज एक शिष्‍टाचार मुलाकात बताया. प्रेस वार्ता के बाद भी दोनों काफी देर तक साथ बैठे रहे. चाय-पानी के बहाने एक-दूसरे से बात करते रहे.


अब कांग्रेस विधायकों को तोड़ रहें नीतीश! मंत्री जमा खां ने कांग्रेसी विधायक से मिलकर दिया बड़ा बयान


हालांकि कांग्रेस विधायक ने कहा कि मंत्री आए तो उनसे शिष्‍टाचारवश मिलने चले गए. योजनाओं पर बात की. क्षेत्र का विकास करना है. हालांकि यह महज संयोग है या कुछ और यह तो आने वाला समय ही बताएगा. 

टैग्स