ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के घर चोरी, नल और बल्ब तक खोल ले गए चोर, अब कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नीतीश तेजस्वी सरकार की लगातार आंखों की किरकिरी बन चुके पूर्व मंत्री और आरजेडी कोटे के विधायक सुधाक

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के घर चोरी, नल और बल्ब तक खोल ले गए चोर, अब कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नीतीश तेजस्वी सरकार की लगातार आंखों की किरकिरी बन चुके पूर्व मंत्री और आरजेडी कोटे के विधायक सुधाकर सिंह के घर चोरी होने की खबर सामने आई है। इसको लेकर उनके तरफ से पटना के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया गया कि, यह चोरी उनके वीरचंद पटेल पथ स्थित उनके सरकारी आवास में की गई है।


सुधाकर सिंह के पटना स्थित 14/3 MLA फ्लैट पर चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोरी के वक्त आवास में कोई नहीं था। जब वहां ताला बंद था और उसमें फिलहाल उसमें कोई भी रह नहीं रहा था। यह आवास उनको कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार के तरफ मिला था।  


मिल रही जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री के आवास से बल्ब और नल जैसे सामान खोल कर चोर ले उड़े हैं। कई महत्वपूर्ण कागजात के भी गायब होने की सूचना मिल रही है। चोरी की वारदात की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवास पर पहुंच कर मामले की जांच की है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।