ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार सरकार के मंत्री का अनोखा ज्ञान ! बोले ... चंद्र देवता की कृपा हुई, तब चंद्रयान पहुंचा...

PATNA : चंद्रयान की सफलता को लेकर एक तरफ जहां पूरा देश इसरो और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप

बिहार सरकार के मंत्री का अनोखा  ज्ञान !  बोले ... चंद्र देवता की कृपा हुई, तब चंद्रयान पहुंचा...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : चंद्रयान की सफलता को लेकर एक तरफ जहां पूरा देश इसरो और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस वीडियो में तेज प्रताप यादव कहते नजर आ रहे हैं कि- चंद्र देवता की कृपा हुई तभी यह मिशन सफल हुआ अगर उनकी कृपा नहीं होती तो यह मिशन सफल नहीं होता।


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि चंद्रयान-3 चांद पर पहुंचा है इसको आप किस तरीके से देखते हैं? इसके बाद इसके जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि - नहीं यह तो अच्छी बात है कि चंद्रयान पहुंचा है तो भगवान का बहुत बड़ा कृपा रहा। चंद्र जो है देवता हैं उनका कृपा हुआ तो चंद्रयान वहां पहुंचा। उनका कृपा नहीं होता तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता। चंद्रयान टू मौसम का और ऊपर का जितना अंतरिक्ष है जितना ग्रह है सब का पता लगता है कि कौन क्या है। तो वैज्ञानिक लोग जो इसमें है उसको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जो रिसर्च करते हैं।


मालूम हो कि, देश में 14 जुलाई को चंद्रयान 3 लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा। इसको लेकर दुनिया के तमाम बड़े देशों ने भारत का लोहा माना और इस उपब्लधि पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। वहीं, पीएम मोदी से लेकर तमाम राजनीतिक दल के नेता इसे बहुत बड़ी सफलता बता रहे हैं। लेकिन, इस दौरान बिहार के सत्तारूढ़ दल के नेता और मंत्री अपनी ही बातों में फंसते हुए नजर आते हैं।