ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार सरकार का बड़ा एलान : अब एग्जाम के जरिए होगी ANM की बहाली, इन चीज़ों में ही हुआ बदलाव

PATNA : बिहार सरकार ने स्वास्थ्य महकमे में बहाली को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य में अब में एएनएम यानी ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाइफ की बहाली रिटेन एग्जाम यानी लिखित परीक्षा के जरिए कर

बिहार सरकार का बड़ा एलान : अब एग्जाम के जरिए होगी ANM की बहाली, इन चीज़ों में ही हुआ बदलाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने स्वास्थ्य महकमे में बहाली को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य में अब में एएनएम यानी ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाइफ की बहाली रिटेन एग्जाम यानी लिखित परीक्षा के जरिए करवाया जाएगा। इसके साथ ही साथ एएनएम नर्सों का संवर्ग भी अब राज्य स्तर पर होगा।  अब तक एएनएम का संवर्ग जिलास्तर पर होता था।  लेकिन, अबव इसे राज्य स्तर पर किए जाने का निर्णय लिया गया है। 


दरअसल, राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने यह बताया कि, वर्तमान में प्रदेश के अंदर एएनएम की नियुक्ति अंकों और काउंसलिंग के आधार पर होती थी। मगर अब नियमों में बदलाव किया गया है। राज्य कैबिनेट ने बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) संवर्क नियमावली 2018 को निरस्त करते हुए बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियमावली 2023 को लागू करने की मंजूरी दी है।


मालूम हो कि, मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब राज्य में लिखित परीक्षा के जरिए एएनएम की नियुक्ति की जायेगी। इसके साथ ही अब इन लोगों का  संवर्ग भी अब राज्य स्तर पर होगा। अब तक एएनएम का संवर्ग जिलास्तर पर होता था। इसके साथ ही कैबिनेट में कई अन्य तरह के भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में करीब 11 हजार पदों पर एएनएम की नियुक्ति होने वाली है। भर्ती की अधियाचना तकनीकी सेवा आयोग को भेजी गई है। हालांकि, इस भर्ती पर लिखित परीक्षा का नियम लागू नहीं होगा। भविष्य में जो भी नियुक्तियां होंगी, वो लिखित परीक्षा के आधार पर कराई जाएंगी।