ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : RJD ने तेजप्रताप के दावे को किया खारिज, जगदानंद बोले.. राजद में नीतीश के लिए कोई वैकेंसी नहीं

PATNA : बिहार में तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार के सरकार बनाने के तेजप्रताप यादव के दावे को आरजेडी ने खारिज कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सियासी कयासों के बी

बिहार : RJD ने तेजप्रताप के दावे को किया खारिज, जगदानंद बोले.. राजद में नीतीश के लिए कोई वैकेंसी नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार के सरकार बनाने के तेजप्रताप यादव के दावे को आरजेडी ने खारिज कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सियासी कयासों के बीच बड़ा बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि आरजेडी में नीतीश कुमार के लिए कोई वैकेंसी नहीं है।


जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अस्थिर दिमाग का व्यक्ति जो जनहित से अधिक अपनी कुर्सी को देखता हो, उसपर से बिहार के लोगों का भरोसा उठ चुका है। राजद के पास ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां उन्हें बैठाया जाए। नीतीश कुमार के उछल कूद का क्या नतीजा निकलेगा इसके विषय में कोई नहीं जानता है।


भले ही उन्होंने जनादेश लूट लिया हो लेकर बिहार की जनता का जनादेश तेजस्वी यादव के पक्ष में है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पता नहीं दंगाईयों के साथ लंबे समय तक रहने के बाद नीतीश कुमार के मन-मस्तिष्क में आम लोगों और गरीबों के प्रति क्या सोंच है।


नीतीश कुमार अपनी सुविधा के अनुसार कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे वे ही जानें लेकिन आरजेडी की तरफ से उनको कोई कुर्सी नहीं मिलने वाली है। जगदानंद सिंह ने साफ किया है कि राबड़ी आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। नीतीश कुमार बीजेपी पर कौन सा दबाव बनाना चाहते हैं यह वही जानते हैं।