ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

Bihar Politics: कांग्रेस को औकात दिखाने के मूड में राजद, भाजपा बोली- महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर महासंग्राम का हुआ आगाज

Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने महागठबंधन पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभी महीनों का समय है, लेकिन महागठबंधन में

Bihar Politics: कांग्रेस को औकात दिखाने के मूड में राजद,  भाजपा बोली- महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर महासंग्राम का हुआ आगाज
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने महागठबंधन पर जमकर तंज कसते  हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभी महीनों का समय है, लेकिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर महासंग्राम का आगाज हो चुका है। जितना करीब चुनाव आयेगा, यह संग्राम और विस्फोटक रूप ले लेगा। 

 भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव आते-आते महागठबंधन पूरी तरह बिखर जाएगा। घमंडियों के इस जमावड़े में सीट शेयरिंग को लेकर अभी से धींगामुश्ती शुरू हो गयी है। बिहार के चुनाव में हमेशा याचक की भूमिका में रहनेवाली कांग्रेस ने राजद के सामने अपनी हथेली फैला दी है। उसने 70 सीटों के लिए अपना बड़ा मुंह खोला है। लेकिन, राजद कांग्रेस के मुंह में निवाला डालने को तैयार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि असल में महागठबंधन में शामिल दल अपनी डफ़ली बजाते हुए अपना राग अलाप रहे हैं। सभी का स्वार्थ हमेशा एक-दूसरे से टकराता रहा है। इनके बीच एक ही समानता है कि सभी भ्रष्टाचारी हैं। कहा कि सीट शेयरिंग में कांग्रेस को राजद उसकी औकात दिखाने के मूड में हैं। इस बार महागठबंधन में बड़े भाई और छोटे भाई को लेकर कुश्ती हो रही है। देखना होगा कि बड़े भाई बनने का दंभ भरने वाली कांग्रेस को राजद बड़ा भाई तो दूर छोटा भाई भी बनाता है या नहीं, या हर बार की तरह इस बार भी अपना अर्दली बनवाकर रखता है।