ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Political Crisis : राजभवन पहुंचे नीतीश-तेजस्वी, सरकार बनाने का पेश किया दावा

PATNA : तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे हैं। जहां राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नीतीश और तेजस्वी के साथ ललन सिंह,

Bihar Political Crisis : राजभवन पहुंचे नीतीश-तेजस्वी, सरकार बनाने का पेश किया दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे हैं। जहां राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नीतीश और तेजस्वी के साथ ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार भी राजभवन पहुंचे हैं। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है।


विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव थोड़ी देर पहले सीएम आवास से राजभवन के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार समेत गठबंधन के बड़े नेता राजभवन पहुंचे और राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया है।


इससे पहले नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वे सीधे राबड़ी आवास पहुंचे थे। राबड़ी आवास में बैठक के बाद नीतीश कुमार, तेजस्वी और भक्त चरणदास पिछले दरवाजे से सीएम हाउस पहुंचे, जहां बैठक के बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।



टैग्स