ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार पुलिस में बंपर बहाली का CM नीतीश ने दिया निर्देश, बोले तेजस्वी..युवाओं के लिए यह खुशी की बात

PATNA: बिहार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लॉ एंड आर्डर की समीक्षा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सीएम आवास पर करीब छह घंटे बैठक

बिहार पुलिस में बंपर बहाली का CM नीतीश ने दिया निर्देश, बोले तेजस्वी..युवाओं के लिए यह खुशी की बात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लॉ एंड आर्डर की समीक्षा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सीएम आवास पर करीब छह घंटे बैठक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पुलिस बल की संख्या बढ़ाने और पुलिस भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। सरकार के इस फैसले के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट को रिट्विट करते हुए लिखा कि बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी!


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्ववीट को रिट्वीट करते हुए BJP पर जमकर हमला होगा। तेजस्वी ने  लिखा कि "बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के बाद अब पुलिस बल की संख्या बढ़ाने व भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। बिहार के युवाओं को भ्रमित कर 2 वर्ष बर्बाद करने वाली BJP के पास नौकरी/रोजगार पर कोई एजेंडा व जवाब नहीं।" 


जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "आज कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। विधि व्यवस्था का संधारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर हाल में सामाजिक सद्भाव कायम रखा जाए। साथ ही पुलिस बल की संख्या बढ़ाने तथा भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तरीकों से प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया।"