ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार पुलिस की कार्यशैली पर घिरी सरकार, विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

PATNA : बिहार पुलिस की कार्यशैली को लेकर आज नीतीश सरकार विधानसभा में जबरदस्त तरीके से फंस गई. विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में भाकपा माले के विधायक महबूब आलम ने गोपालगंज के भोर

बिहार पुलिस की कार्यशैली पर घिरी सरकार, विधानसभा में विपक्ष का हंगामा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस की कार्यशैली को लेकर आज नीतीश सरकार विधानसभा में जबरदस्त तरीके से फंस गई. विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में भाकपा माले के विधायक महबूब आलम ने गोपालगंज के भोरे थाना इलाके में एक आपराधिक घटना का जिक्र करते हुए सरकार से जानना चाहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हो पाई है. इस पर सरकार की तरफ से प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस कार्यवाही कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी.


मंत्री के जवाब से विपक्षी सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने विधानसभा में आरोप लगाया कि पुलिस बाहुबली अपराधियों के सामने नतमस्तक है. पुलिस रसूख वाले अपराधियों के ऊपर कार्यवाही नहीं कर पा रही है, ना तो अपराधियों की कुर्की जब्ती हो रही है और ना ही दूसरी कार्यवाही सवाल करने पर जवाब यही मिलता है कि पुलिस ने छापेमारी कर रही है. मंत्री की तरफ से बार-बार जवाब दिए जाने के बावजूद विपक्षी सदस्य नहीं माने. 


भाकपा माले के साथ-साथ बाद में आरजेडी के भी विधायक इस मामले पर उठ खड़े हुए. कांग्रेस के विधायकों ने भी सरकार के ऊपर आरोप लगाया कि बिहार पुलिस की कार्यशैली के कारण ही बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर पाती सदन में काफी देर तक इस मामले पर हंगामा होता रहा.


विधानसभा अध्यक्ष जैसे ही दूसरे सवाल की तरफ आगे बढ़े हैं वैसे ही विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंच गए. आरजेडी के भाई बिरेंद्र, ललित यादव समेत कांग्रेस के अन्य विधायकों ने सरकार के ऊपर आरोप लगाया कि वह अपराधियों को बचा रही है.