ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

पंचायत चुनाव : डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई की करारी हार, नहीं जीत पाए जिला परिषद का इलेक्शन

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे लगातार आ रहे हैं. मतगणना शनिवार को भी जारी रहेगी. बक्‍सर, भोजपुर, पटना, सारण, सिवान, वैशाली, बेगूसराय, जहानाबाद और अरव

पंचायत चुनाव : डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई की करारी हार, नहीं जीत पाए जिला परिषद का इलेक्शन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे लगातार आ रहे हैं. मतगणना शनिवार को भी जारी रहेगी. बक्‍सर, भोजपुर, पटना, सारण, सिवान, वैशाली, बेगूसराय, जहानाबाद और अरवल में जिला परिषद और मुखिया के चुनाव के लिए कई सीटों के परिणाम आ गए हैं. पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर ये है कि बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई चुनाव हार गए हैं.


बिहार पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के चुनाव में वोटों की गिनती हो रही है. बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने बेतिया चनपटिया के जिला परिषद क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे थे. लेकिन उनकी किस्मत ने इसबार धोखा दे दिया है. डिप्टी सीएम के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू को उनके प्रतिद्वंदी ने चुनावी मैदान में धूल चटा दिया है. उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. आपको बता दें कि जिला परिषद में नामांकन के बाद से चुनाव प्रचार में भी उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी.


आपको बता दें कि रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई हैं. दो साल पहले बेतिया में उनकी दबंगई औऱ गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया था. पिन्नू ने बीच बाजार में एक दवा दुकानदार की बर्बर तरीके से पिटाई कर दी थी. दवा दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पिन्नू के दुकान में आने के बाद उठ कर खड़ा नहीं हुआ था. दुकान में पिटाई के बाद दुकानदार को खींच कर दूसरी जगह ले जाया गया था औऱ वहां भी उसकी पिटाई की गयी थी. 


पंचायत चुनाव : डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई की करारी हार, नहीं जीत पाए जिला परिषद का इलेक्शन


इसी साल जुलाई महीने में भी डिप्टी सीएम के भाई का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो पटना के पटेलनगर इलाके में एक बेशकीमती जमीन कब्जाने पहुंचे थे. जमीन मालिक ने ये संगीन आरोप लगाया था.  जमीन की कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये बतायी जाती है. जमीन मालिक ब्रह्मानंद सिंह औऱ श्रवण कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा था.


जमीन मालिक ने सीएम से लेकर तमाम आलाधिकारियों को दिये गये शिकायत पत्र में कहा था कि डिप्टी सीएम के भाई पिन्नू हथियार से लैस होकर पूरे अमले के साथ उनकी जमीन पर पहुंचे और कब्जा करने की कोशिश की. जब जमीन मालिक ने विरोध किया तो पिन्नू ने कहा कि इसे उठा कर डिप्टी सीएम आवास ले चलो. वैसे डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा है कि उन्होंने अपने भाई से काफी पहले से संबंध तोड़ रखा है.