ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार पंचायत चुनाव 2021: इलेक्शन ड्यूटी में लगे शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद भी नहीं मिली थी छुट्टी, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा

PATNA: इलेक्शन ड्यूटी में लगे एक शिक्षक की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गयी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोगों का आरोप था कि तबीयत खराब रहने के बावजूद छुट्टी

बिहार पंचायत चुनाव 2021: इलेक्शन ड्यूटी में लगे शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद भी नहीं मिली थी छुट्टी, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इलेक्शन ड्यूटी में लगे एक शिक्षक की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गयी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोगों का आरोप था कि तबीयत खराब रहने के बावजूद छुट्टी नहीं दी गयी और इस दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गयी। प्रखंड चुनाव अधिकारी पर छुट्टी नहीं दिए जाने आरोप लगाते हुए लोगों ने बिहटा-औरंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। शव के साथ सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की गयी।  


 गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे हैं। 20 अक्टूबर यानी कल चौथे चरण का मतदान समाप्त हो गया। कल पटना के बिहटा प्रखंड के 22 पंचायतों में मतदान संपन्न हुआ। दोघड़ा छिलका के रहने वाले 40 साल के सुदर्शन प्रसाद नामक शिक्षक की ड्यूटी इलेक्शन में लगी थी। बिहटा के राघोपुर स्थित बाजार समिति के बने मतगणना केंद्र पर शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन तभी ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया जमकर हंगामा मचाया। बताया जाता है कि बुधववार की देर रात ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दी गयी थी। लेकिन शिक्षक सुदर्शन प्रसाद को छुट्टी नहीं दी गयी। मतदान समाप्त होने के बावजूद उन्हें अगले दिन गुरुवार यानी आज दोपहर छुट्टी मिली। लेकिन घर जाने के दौरान रास्ते में ही उन्हे हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया।


 इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद प्रखंड चुनाव अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोग परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।   


टैग्स