ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार पंचायत चुनाव 2021: 24 सितंबर को पहले चरण का होगा मतदान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आज से हलचल तेज हो गयी है। राज्य में पहले चरण के पंचायत चुनाव को लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जार

बिहार पंचायत चुनाव 2021: 24 सितंबर को पहले चरण का होगा मतदान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आज से हलचल तेज हो गयी है। राज्य में पहले चरण के पंचायत चुनाव को लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। बिहार में पहले चरण का पंचायत चुनाव 24 सितंबर को होगा। बिहार के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में चुनाव के लिए आज बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 


राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में पहले चरण में पंचायत चुनाव होगा। अब कल यानी गुरुवार से इन चुनाव क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 8 सितंबर तक नामांकन पर दाखिल किए जाएंगे और 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की अंतिम तिथि होगी। जबकि 13 सितंबर तक नामांकन पत्र की वापसी हो पाएगी। उम्मीदवारों को 13 सितंबर को सिंबल जारी किये जाएंगे। बिहार में पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को होगी।  26 और 27 सितंबर को मतगणना होगी। इसके साथ ही चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे।


पहले चरण में रोहतास के दावथ और संझौली, कैमूर के कुदरा, गया के बेलागंज, खिजरसराय, नवादा के गोविंदपुर, औरंगाबाद के औरंगाबाद, जहानाबाद के काको, अरवल के सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर, मुंगेर के तारापुर, जमुई के सिकंदरा और बांका के धोरैया प्रखंडों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इन जगहों पर चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उम्मीदवार कल यानी गुरुवार से अपना नामांकन कर पाएंगे।


पंचायत चुनाव की मतगणना इस बार जिला मुख्यालय में होगी। इस आशय का पत्र राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि मतपेटियों के लिए प्रखंड मुख्यालय की बजाय जिला स्तर पर ही संग्रहण केंद्र बनाएं। वहीं पर ईवीएम और बैलेट बॉक्स को रखने की व्यवस्था करें।

टैग्स