ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

बिहार : मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत, इलाके में मचा कोहराम

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। यह घटना आज यानि मंगलवार की सुबह की ब

बिहार : मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत, इलाके में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है।  यह घटना आज यानि मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। दोनो बच्चियों की पहचान शेखपुरा जिला के फिरंगी बिगहा गांव निवासी लंबू बिंद की 8 वर्षिय पुत्री ज्योती कुमारी है रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव निवासी जयगोबिंद जमादार के 10 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी के रूप में हुई है। ये  दोनो एक ही परिवार की है और दोनों आपस में मौसेरी बहन है। 


बताया जा रहा है कि, दोनों बच्चियों की मौत की सूचना मिलने के बाद आस-पास बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई है। ये दोनों बच्ची कि तीज पूजा समाप्त होने पर गैरा गौरी की मूर्ती को डूबाने नदी के पास आयी थी। उसके बाद पांव फिसलने से ये दोनों गहरे पानी में चले गए। जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई।  दोनो बच्चियों की पहचान शेखपुरा जिला के फिरंगी बिगहा गांव निवासी लंबू बिंद की 8 वर्षिय पुत्री ज्योती कुमारी है रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव निवासी जयगोबिंद जमादार के 10 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी के रूप में हुई है। ये दोनों आपस में मौसेरी बहन है।  


इधर, घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि, तीज पूजा समाप्त होने पर गैरा गौरी की मूर्ती को डूबाने आयी थी. मूर्ति विसर्जन के लिए गांव से पूर्व हेट खंद्धा स्थित तालाब में 5 बच्ची आई थी। मूर्ती विसर्जन के क्रम में 5 बच्ची गहरे खाई में चली गई। इसी क्रम में पांच बच्ची डूबने लगी। आस पास के खेत की सिचाई कर रहे किसान डूबते हुए बच्ची को देख हल्ला करने लगे। उसकी आवाज सुनकर आस पास के किसान वहां पहुंचकर 3 बच्ची को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिए। जबकि 2 बच्ची के पानी में डूबने से मौत हो गई।