ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : MLC चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, अबतक 14 प्रत्याशियों के नामों की हुई घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर 4 अप्रैल को चुनाव होने हैं। राजद से बात नहीं बनने के कारण कांग्रेस इस बार अकेले चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने विधान परिषद चुनाव के लिए उम

बिहार : MLC चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, अबतक 14 प्रत्याशियों के नामों की हुई घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर 4 अप्रैल को चुनाव होने हैं। राजद से बात नहीं बनने के कारण कांग्रेस इस बार अकेले चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। शुक्रवार को कांग्रेस के जेनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने यह लिस्ट जारी की है। दूसरी सूची में 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।


कांग्रेस ने गोपालगंज के ओमप्रकाश गर्ग, रोहतास-कैमूर से विनोद पांडेय, दरभंगा से मोहम्मद इम्तियाज़, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज से तौसीफ आलम, नवादा से निवेदिता सिंह और समस्तीपुर से अविनाश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों की मानें तो बाकी उम्मीदवारों की सूची एक दो दिन में जारी हो सकती है।


इससे पहले कांग्रेस ने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। कांग्रेस की ओर से अबतक कुल 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है। अब तक जारी उम्मीदवारों के नामों पर गौर करें तो कांग्रेस 14 में 4 सर्वाधिक उम्मीदवार मुसलमान से बनाया है। 


इसके अलावा तीन ब्राह्मण, दो भूमिहार, दो राजपूत को टिकट दिया है। दो यादव और एक धानुक को टिकट दिया गया है। यानी पार्टी ने 14 में से आधा 7 टिकट अगड़ी जाति को दिया है।


बिहार : MLC चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, अबतक 14 प्रत्याशियों के नामों की हुई घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

टैग्स