ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 7 नए अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

PATNA : बिहार में 9 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसको लेकर समान प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक 7 नवनियुक्त आईएएस अधिका

बिहार में 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 7 नए अधिकारियों को मिली पोस्टिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में 9 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसको लेकर समान प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक 7 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों को पोस्टिंग भी दी गई है।


समान्य प्रशासन विभाग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक कुंदन कुमार को स्थानीय आयुक्त बिहार भवन नई दिल्ली के पद पर तैनात किया गया है। वही पलका साहनी को बिहार भवन नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में पोस्टिंग मिली है। 


इसके अलावा अनिल कुमार झा को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव, संजीव मित्तल को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव,  संजय कुमार को सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव , रूबी को वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव, कृष्ण कुमार को वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव , संजय कुमार सिंह को  कृषि विभाग में संयुक्त सचिव और अभय झा को सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है।


आपको बताते चलें कि, पिछले सप्ताह में भी बिहार सरकार के तरफ से कई फेरबदल किए गए थे।  उसके बाद अब इस सप्ताह की शुरुआत में ही बड़े स्तर पर यह फेरबदल किया गया है। इससे पहले के फेरबदल में कुल 26 अधिकारियों का तबादला कर दिया था। इसमें उप सचिव स्तर और अपर समाहर्त्ता स्तर के पदाधिकारी का ट्रांसफर कर नई जगहों पर पोस्टिंग दी गई है। इसके बाद अब यह अधिसूचना जारी की गयी है।  इस बार बिहार को 7 नए- नबले आईएएस अधिकारी भी मिले हैं। इसमें तीन  2020 बैच के हैं तो बाकी के चार अधिकारी 2021 बैच के हैं।