ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार में 17 नगर निगम में काउंटिंग : मोतिहारी, आरा, मुंगेर से परिणाम आने शुरू, देखें कहां से किसने दर्ज की जीत

PATNA : बिहार में 17 नगर निकाय चुनाव नगर-निगमों में मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद पदों की काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। पहला अपडेट मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां नगर निक

बिहार में 17 नगर निगम में काउंटिंग : मोतिहारी, आरा, मुंगेर से परिणाम आने शुरू, देखें कहां से किसने दर्ज की जीत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार में 17 नगर निकाय चुनाव नगर-निगमों में मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद पदों की काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। पहला अपडेट मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। जिले के नगर निगम वार्ड एक से अंशु वाला और दो से मीना देवी पार्षद बनी हैं। वहीं, कटिहार से भी रुझान आ रहा है।  यहां मेयर पद पर एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी ऊषा देवी अग्रवाल पहले राउंड में आगे हैं। उन्हें 5047 मत मिले हैं, जबकि बरारी विधायक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी को 1011 और पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री राम प्रकाश महतो की धर्मपत्नी मीना देवी को1278 वोट मिला है। वहीं सीतामढ़ी नगर निगम में सुवंश राय चौथे राउंड में आगे चल रहे हैं।


बता दें कि, राज्य निर्वाचन के तरफ से इस बार सभी स्ट्रांग रूम को डिजिटल लॉक किया गया है। कैंडिडेट कहीं से भी स्ट्रांग रुम की स्थिति पर नजर रख सकेंगे। स्ट्रांग रूम में कैमरे भी लगाए गए हैं। मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक से संतोष कुमार सिंह पांच वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 378 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शबाना बेगम को मात्र 373 वोट ही मिल सके। वहीं, वार्ड दो से सीता देवी विजयी हुई। वार्ड संख्या तीन से मालती देवी ने जीत दर्ज की है। मतगणना केंद्र के बाहर विजेता प्रत्याशियों के समर्थक खुशी मनाते दिख रहे हैं।


इसके आलावा आरा नगर निगम में वार्ड 1 से कौसर जहां जीती है।  इसके साथ ही वार्ड 2 से किरण देवी जीती वार्ड 3 से गुलशन खातून जीती वार्ड 4 से लालपरी देवी जीती है। पटना नगर निगम के निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मतगणना शुरू करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई है। स्ट्रांग रूम खोल दिए गए हैं। मतगणना शुरू हो गई है। पटना में सुबह आठ बजे से एएन कालेज केंद्र पर वार्ड पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को पड़े मतों की गणना होनी है।


इस बार सभी स्ट्रांग रूम को डिजिटल लॉक किया गया है। कैंडिडेट कहीं से भी स्ट्रांग रुम की स्थिति पर नजर रख सकेंगे। स्ट्रांग रूम में कैमरे भी लगाए गए हैं। जब भी स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा, तब सभी कैंडिडेट के पास अलार्म चला जाएगा। इससे ट्रांसपेरैंसी आएगी और अकाउंटबिलिटी होगी । इस बार सर्विलांस के माध्यम से इस पर नजर रखी जाएगी। राज्य में आखिरकार शुक्रवार दोपहर तक परिणाम आने के साथ ही नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो जाएगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है।


गौरतलब हो कि, 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आएगा। 28 दिसंबर को 1665 पदों के लिए मतदान हुआ है। 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे कुल 11127 प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई है। इसमें महिला प्रत्याशी 5973 और पुरुष प्रत्याशी 5154 हैं। वहीं, 14 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।