ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार में उपचुनाव : नामांकन पत्रों की आज होगी जाँच, अंतिम दिन कुल 55 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

PATNA : बिहार में विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन का काम पूरा हो गया है। आज नामांकन पत्रों की जाँच होगी. सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन का काम पूरा हो गया है। आज नामांकन पत्रों की जाँच होगी. सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 55 उम्मीदवारों में इन सीटों पर अपना पर्चा दाखिल किया। 

नाथनगर, किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा और बेलहर विधानसभा सीट के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों ने सोमवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस पासवान और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अशोक राम ने अपना पर्चा दाखिल किया। समस्तीपुर से अनामिका पासवान ने भी अपना नामांकन किया है।

उपचुनाव में जिन प्रमुख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है उनमें दरौंदा सीट से जेडीयू के अजय सिंह, आरजेडी के उमेश सिंह और भाकपा माले के उमाशंकर पंडित ने अपना पर्चा भरा। बेलहर विधानसभा सीट से जेडीयू के लालधारी यादव और आरजेडी से रामदेव यादव ने अपना नामांकन पत्र भरा। किशनगंज विधानसभा सीट से बीजेपी की तरफ से स्वीटी सिंह और कांग्रेस की तरफ से सईदा बानो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नाथनगर सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार अजय राय, आरजेडी उम्मीदवार राबिया खातून और जेडीयू के लक्ष्मीकांत मंडल ने अपना नामांकन भरा। आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 3 अक्टूबर तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है।