ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में तीन मंत्री के PS का हुआ ट्रांसफर, विजय चौधरी के विभाग में भी हुआ तबादला; यहां देखिए पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार में सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारी पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें वै

बिहार में तीन मंत्री के PS का हुआ ट्रांसफर, विजय चौधरी के विभाग में भी हुआ तबादला; यहां देखिए पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारी पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें वैसे अफसर भी हैं जिन्हें हाल में आईएएस कैडर मिला है। इसको लेकर विभाग के तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है। इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि कई मंत्रियों के सरकारी आप्त सचिव जिन्हें आईएएस कैडर मिला था उन्हें अब मंत्री के पीएस से हटाकर नई जगह पर पोस्टिंग की गई है। हालांकि, नीतीश कुमार के बेहद खास मंत्री विजय चौधरी ने अपने पीएस को अपने विभाग में ही पोस्टिंग कराई है।Iइसके साथ ही सुरेश चौधरी को पंचायती राज का सचिव बनाया है। किशोरी चौधरी को राजस्व एवं भूमि सुधार का संयुक्त सचिव की कुर्सी दी गई है। वहीं, 


दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक उज्जवल कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग बनाया गया है। जबकि, समाज कल्याण विभाग के मंत्री के आप्त सचिव शशांक शेखर सिंह को संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग बनाया गया है। मंत्री विजय चौधरी के आप्त सचिव नवीन को वित्त वाणिज्य कर विभाग के साथ ही साथ अब संसदीय कार्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। यह विभाग विजय चौधरी के जिम्मे है। जबकि, परिवहन विभाग के मंत्री शीला कुमारी के सरकारी आप्त सचिव मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी नवादा बनाया गया है। 


उधर,  बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला किया गया है।  इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। कई जिलों में नए उप विकास आयुक्त की पोस्टिंग की गई है तो कई अनुमंडल के एसडीओ भी बदले गए है। वैशाली के डीडीसी चित्रगुप्त कुमार को दरभंगा का डीडीसी बनाया गया है।  वैशाली के एडीएं विनोद कुमार सिंह को नगर निगम पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है।