ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार का रिएक्शन, तेजस्वी यादव पर कही बड़ी बात

PATNA : बिहार में सियासी उठापटक के बीच शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल की ओर से हाई-टी पार्टी का आयोजन किया गया था। इस

बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार का रिएक्शन, तेजस्वी यादव पर कही बड़ी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सियासी उठापटक के बीच शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल की ओर से हाई-टी पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में नीतीश के अलावा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी पहुंचना था, लेकिन राज्य की सियासत में चल रहे बवाल के बीच तेजस्वी वहां नहीं गए। ऐसे में राजभवन से वापस निकलते वक्त नीतीश कुमार से पत्रकारों ने सवाल किया कि - तेजस्वी यादव राजभवन नहीं आए, तो इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि जो नहीं आए, आप उन्हीं से पूछिए। 


दरअसल, गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित हाईटी पार्टी में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजभवन नहीं पहुंचे।  उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल की कुर्सी पर मंत्री अशोक चौधरी बैठे हुए हैं वही पास में बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा बैठे नजर आए। इन तीनों नेता ने आपस में बातचीत भी किया।

इतना ही नहीं तेजस्वी यादव के नाम की पर्ची कुर्सी पर लगी थी। उस पर्ची को मंत्री अशोक चौधरी ने हटा दिया है और उस कुर्सी पर खुद बैठ गयें। वही तेजस्वी यादव राजभवन नहीं पहुंचे हैं वो अभी राबड़ी आवास में मौजूद हैं। अंतिम समय में तेजस्वी यादव ने राजभवन जाने के प्लान को बदल दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके राजभवन में यह औपचारिक समारोह आयोजित की गयी है। राजभवन में आयोजित हाईटी पार्टी में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए लेकिन तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। 


उधर,  इससे पहले पटना के गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नीतीश तेजस्वी के बीच दूरी दिखी। नीतीश और तेजस्वी की कुर्सी के बीच पांच फीट की दूरी नजर आई थी। उनके बीच एक कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। इस तरह की गतिविधियों को देखते हुए ऐसा कयास लगाया जा रहा हैं कि वे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।