ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में सियासी संकट के बीच बीजेपी के कई बड़े नेता पहुंचे दिल्ली दरबार

PATNA : बिहार में जारी सियासी संकट के बीच बीजेपी के बड़े नेता दिल्ली कूच कर गए हैं। बिहार के ताजा राजनीतिक हालात के बीच एक तरह जहां जेडीयू, कांग्रेस, आरजेडी और हम ने विधायक दल बैठक

बिहार में सियासी संकट के बीच बीजेपी के कई बड़े नेता पहुंचे दिल्ली दरबार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में जारी सियासी संकट के बीच बीजेपी के बड़े नेता दिल्ली कूच कर गए हैं। बिहार के ताजा राजनीतिक हालात के बीच एक तरह जहां जेडीयू, कांग्रेस, आरजेडी और हम ने विधायक दल बैठक बुलाई है और सभी सांसदों और विधायकों को पटना में मौजूद रहने के लिए कह दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के कई मंत्री और बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।


बिहार एनडीए के बीच जेडीयू और बीजेपी के रिश्ते काफी बिगड़ चुके हैं कि बात सरकार के अस्तित्व तक पहुंच गई है। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुट गया है तो वहीं जेडीयू NDA से अलग होने के लिए एग्जिट प्लान पर काम कर रही है। जेडीयू ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को पटना तलब किया है तो वही बीजेपी के कई दिग्गज नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सोमवार की सुबह रविशंकर प्रसाद, मंत्री शाहनवाज हुसैन, मंत्री नितिन नवीन, सतीश चंद्र दुबे समेत कई नेता दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।


इधर, एनडीए की सहयोगी हम समेत आरजेडी और कांग्रेस और ने भी अपने विधायकों और सांसदों को पटना बुला लिया है। जेडीयू के साथ ही आरजेडी, कांग्रेस और हम ने भी विधायक दल की बैठक बुला ली है। बता दें कि बिहार की राजनीति में बड़े सियासी खेल की पूरी पटकथा लिखी जा चुकी है। पूरी संभावना है कि नीतीश कुमार बीजेपी को बड़ा झटका देकर कभी भी महागठबंधन के साथ सरकार बना सकते हैं।