ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नही : थाने से चोरी कर ली बाइक, शराब कारोबार में भी शामिल

ARA : बिहार में अब पुलिस थाना भी सुरक्षित नहीं है। अब बिहार के अपराधियों ने थाने के अंदर ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बिहार के बिहिया थाना परिसर में पुलिस द्वारा जब

बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नही : थाने से चोरी कर ली बाइक, शराब कारोबार में भी शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA  : बिहार में अब पुलिस थाना भी सुरक्षित नहीं है। अब बिहार के अपराधियों ने थाने के अंदर ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बिहार के बिहिया थाना परिसर में पुलिस द्वारा जब्त कर रखे गये बाईकों में से एक बाईक को शातिर चोर द्वारा थाने से चोरी कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते हीं बाईक चोर को  बिहिया नगर के साहेब टोला से शातिर चोर और चोरी की बाईक खरीदने वाले दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है, बाइक चोर और चोरी का समान खरीदने वाला युवक आपसी सहमिति से किसी भी जगह से बाइक की चोरी कर उसी से शराब का कारोबार करता था। इसके पास से गिरफ़्तारी के दिन भी 40 लीटर देशी शराब जब्त किया गया है। जिसके बाद इन दोनों को पुलिस टीम द्वारा कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गये युवक में से एक युवक नगर के ब्लॉक रोड निवासी सुरेश यादव उर्फ लंगड़ा के पुत्र लालबाबु यादव उर्फ गप्पु बताया जा रहा है। जबकि दूसरा युवक नगर के ही साहेब टोला निवासी मोहन चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि थाना परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से खड़ी एक निजी एम्बुलेंस के चालक लालबाबु यादव उर्फ गप्पु यादव ने विगत लगभग 10 दिन पूर्व हीं थाना परिसर में खड़ी दर्जनों बाईकों में से एक बाईक चोरी कर ली। चोरी की बाईक को उसने 8 हजार रूपये में साहेब टोला निवासी राहुल चौधरी उर्फ हीरो को बेच दिया।इस बीच पुलिस को जैसे हीं जब्त बाईक चोरी की भनक लगी तो मामले की छानबीन कर बाईक चोर को धर दबोचा। बाईक चोर की शिनाख्त पर खरीदने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाईक भी जब्त कर ली। चोरी की यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि थानाध्यक्ष उदयभानू सिंह ने ऐसे किसी भी मामले से स्पष्ट इंकार किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता