ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में पलायन बड़ी समस्या, मुकेश सहनी बोले- त्योहारों में प्रवासी भाइयों की कमी खलती है

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे और लोगों को अबीर-गुलाल लगाक

बिहार में पलायन बड़ी समस्या, मुकेश सहनी बोले- त्योहारों में प्रवासी भाइयों की कमी खलती है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे और लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को जमकर अबीर गुलाल लगाया। 


मुकेश सहनी ने होली के मौके पर बिहार को उद्योग के क्षेत्र में विकसित करने की भी याद दिलाते हुए इसके लिए सभी से कार्य करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी अपने राज्य में होली पर्व की खुशी मना रहे हैं, लेकिन हमें उन प्रवासी राज्यवासियों के विषय में भी सोचना चाहिए जो आज अपने गांव, घर और परिवार से दूर अन्य राज्यों में रोजगार के लिए गए हैं। 


उन्होंने कहा कि इस मौके पर वे राजनीति की बात नहीं करना चाहते हैं, लेकिन इस पर्व पर अपने उन भाइयों की तो कमी महसूस कर ही रहे हैं, जो आज हमसे दूर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने राज्य को उद्योग के क्षेत्र में विकसित करने के लिए एकजुट होने की जरूरत हैं, तभी हम प्रत्येक पर्व त्योहार राज्य के सभी लोगों के साथ मिलकर मना सकेंगे। 


मुकेस सहनी ने कहा कि आज बिहार में पलायन बड़ी समस्या है। बिहार में रोजगार की कमी है, जिस कारण हमारे भाई बंधुओं को अपना राज्य छोडकर जाना पड़ता है। यह भी सही है कि बिहार राज्य में औद्योगिक विकास के बिना पलायन नहीं रोका जा सकता है, इसलिए जयरत हे इस क्षेत्र में सबको मिलकर काम करने की। उन्होंने सभी राज्यवासियों और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

टैग्स