ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में और बढ़ा 'कार्टून विवाद', JDU ने माहात्मा गांधी की तस्वीर लगा कहा- हिम्मत है तो नकारो, BJP ने इस तरह दिया जवाब

PATNA : बिहार में कार्टून विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सत्तारूढ़ दल जदयू तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जदयू नेता नीरज कु

बिहार में और बढ़ा 'कार्टून विवाद', JDU ने माहात्मा गांधी की तस्वीर लगा कहा- हिम्मत है तो नकारो, BJP ने इस तरह दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कार्टून विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सत्तारूढ़ दल जदयू तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जदयू नेता नीरज कुमार ने भाजपा के वार पर आज फिर से पलटवार किया है। नीरज कुमार ने ट्वीट कर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने सावरकर और नाथूराम गोडसे का नाम लेते हुए भाजपा पर पलटवार किया है। नीरज कुमार ने नाथूराम गोडसे की पत्रिका 'अग्रणी' का हवाला देकर वीर सावरकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


दरअसल, जदयू नेता नीरज कुमार ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'आगाज आपने किया अंजाम तक हम ले जाएंगे, फैसला आप करें, हिम्मत है तो नकारो। नीरज कुमार ने 1945 में नाथूराम गोडसे द्वारा पब्लिश की गई पत्रिका 'अग्रणी' का हवाला दिया है'। उन्होंने लिखा कि नाथूराम गोडसे द्वारा संपादित पत्रिका अग्रणी में लिखा गया है कि वित्त पोषक-सावरकर (अंग्रेज से माफी मांगने वाला) ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, राज गोपालाचारी, पंडित नेहरू आदि को रावण बताया था।


वहीं, नीरज कुमार के इस ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा के तरफ से कहा गया कि - नीरज जी जदयू के सियासी भोंपू हैं जिसको जब मर्जी में आता है तब बजा दिया जाता है। आपको मालूम होना चाहिए की आजादी से पहले का इतिहास कांग्रेस पार्टी ने अपने अनुकूल लिखवाया था। आपको तो यह बताना चाहिए सीएम नीतीश कुमार को आपने मानव बम क्यों बना दिया। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि आप राज्य के गृहमंत्री हैं, आके नेता आपको आतंकवादी घोषित करने में लगे हैं। अगर आपमें हिम्मत है तो आप कार्रवाई करके दिखाइए।