ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में नहीं बन रहा धानुक समाज का जाति का प्रमाण पत्र, शिकायत सुन चौंक गए CM नीतीश; अधिकारियों की लगाई क्लास

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो सप्ताह बाद आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद है। सीएम यहां राज्य के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की फरियादों को सुन रहे हैं औ

बिहार में नहीं बन रहा धानुक समाज का जाति का प्रमाण पत्र, शिकायत सुन चौंक गए CM नीतीश; अधिकारियों की लगाई क्लास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो सप्ताह बाद आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद है। सीएम यहां राज्य के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की फरियादों को सुन रहे हैं और उसका निपटारा भी कर रहे हैं। इसीकड़ी में सीएम के पास अरवल से आये एक युवक ने कहा... सर,हम धानुक जाति से हैं। हमारी जाति का प्रमाण पत्र 2019 से ही नहीं बनाया जा रहा। हम हर जगह दौड़ कर थक गए है।  लेकिन धानुक जाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा। जिसके बाद शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री भौंचक रह गए। सीएम ने कहा कि- धानुक जाति का जाति प्रमाण पत्र क्यों नहीं बन रहा। 


सीएम ने इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और कहा कि - जाति प्रमाण पत्र क्यों नहीं बन रहा। तुरंत देखिए. इसके बाद नीतीश कुमार ने अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार को बुलाया और कहा कि - ये सब क्या हो रहा ह। . धानुक जाति का प्रमाण पत्र बनाने में क्या दिक्कत है। हम तो आपको सब देखने के लिए कहे ही हुए हैं। 


इससे पहले सहरसा से आई एक महिला फरियादी की शिकायत सुनकर सीएम नीतीश ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को तलब किया। जिसके बाद  डॉ. एस सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के पास पहुंचे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए...यह बच्ची है. इसका पति इसको घर से निकाल दिया है। इसे एक बच्ची भी है। दिखवाइए इसको। देखिए कितना कम उम्र है इसका। इसकी मदद करवाइए। मुख्यमंत्री के आदेश पर गृह विभाग के एसीएस ने कहा कि इस मामले को तुरंत दिखवाते हैं।