ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में MBBS की 380 सीटें लड़कियों के लिए हुई आरक्षित, इसी सत्र से मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

PATNA : राजकीय मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने वाले लड़कियों के लिए अच्छी खबर है। अब राज्य सरकार के तरफ से इसी सत्र में लड़कियों के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था की ग

बिहार में MBBS की 380 सीटें लड़कियों के लिए हुई आरक्षित, इसी सत्र से मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजकीय मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने वाले लड़कियों के लिए अच्छी खबर है। अब राज्य सरकार के तरफ से इसी सत्र में लड़कियों के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था की गई है। बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के ओएसडी अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से पत्र जारी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में मेडिकल कॉलेज में 380 सीट लडकियों के लिए आरक्षित रहेगी। हालांकि, लड़कियों को आरक्षण सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेज में ही मिलेगा। प्राइवेट कॉलेज में आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं लागू होगी।


दरअसल, राज्य के अंदर वर्तमान में केंद्रीय कोटे के तहत 15 प्रतिशत सीटों को छोड़कर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व डेंटल की 1150 सीटें हैं। यानी, छात्राओं के लिए 380 सीटें आरक्षित होंगी। राज्य में निजी मेडिकल कॉलेजों में 1050 सीटें हैं। हालांकि आरक्षण का लाभ सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ही मिलेगा। केंद्रीय कोटे से नामांकन समाप्त होने के बाद राज्य कोटे से एमबीबीएस में दाखिला होगा।


 वहीं, इंजीनियरिंग में नामांकन प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। राज्य के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई मेन की रैंक से नामांकन होना है। इसके लिए बीसीईसीईबी ने 24 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कम च्वाइस फिलिंग करा लिया है। इसबार से बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन होना है। अलग-अलग कोर्स और कॉलेजों को मिलाकर 2810 सीटें बढ़ी हैं। अब कुल 13675सीटें हो गई हैं। जिसमें 4500 छात्राओं के लिए आरक्षित होंगी। सीटें खाली रही तो उस पर छात्रों का नामांकन होगा।