ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार में मानसून का कहर, ठनका गिरने से 10 की मौत, वार्ड पार्षद की भी गई जान; इन जिलों में अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में मानसून का आगमन हो चूका है। पुरे प्रदेश झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों पुरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वह

बिहार में मानसून का कहर, ठनका गिरने से 10 की मौत, वार्ड पार्षद की भी गई जान; इन जिलों में अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून का आगमन हो चूका है। पुरे प्रदेश झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों पुरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश में हो रही बारिश और व्रजपात के बीच अलग - अलग जिलों में ठनका गिरने से पिछले 24 घंटे में अब तक 10 की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्यादातर किसान ही हैं। 


दरअसल, पुरे प्रदेश में मानसून का आगमन हो चूका है। सुबह से लेकर रात तक झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच खेती किसानी करने वाले लोग खेतों में काम करने की वजह से हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य में व्रजपात से दस लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में शेखपुरा-लखीसराय से दो-दो व्यक्ति हैं। जबकि गया, मुंगेर, जमुई, सिवान, कटिहार और खगड़िया से एक-एक लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 3 किसान भी शामिल हैं जो खेत में काम कर रहे थे।  सीवान की लहेजी पंचायत के वार्ड 10 की पार्षद की भी ठनका गिरने से मौत हो गई।  


 वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। जबकि भारी बारिश की वजह से पटना के स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। शनिवार के बाद मॉनसून में थोड़ी स्थिरता आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अररिया के रानीगंज में सर्वाधिक 104.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है। 


इधर, राजधानी पटना में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। शहर की सड़कें लबालब हो गईं। मौसम खराब होने की वजह से पटना एयरपोर्ट पर तीन विमानों की लैंडिंग में देरी हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर भी देरी से लखीसराय के लिए उड़ पाया।