ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार में मनरेगा का हाल, मांगने पर भी मजदूरों को नहीं मिला काम

PATNA : केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना मनरेगा बिहार में बुरे दौर से गुजर रही है. दरअसल, बिहार विधानसभा में आज मनरेगा योजना की हकीकत को लेकर आरजेडी के विधायकों ने सवाल किया

बिहार में मनरेगा का हाल, मांगने पर भी मजदूरों को नहीं मिला काम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना मनरेगा बिहार में बुरे दौर से गुजर रही है. दरअसल, बिहार विधानसभा में आज मनरेगा योजना की हकीकत को लेकर आरजेडी के विधायकों ने सवाल किया. आरजेडी विधायक के डॉक्टर रामानुज प्रसाद ने प्रश्नोत्तर काल में सरकार से यह जानना चाहा कि क्या बिहार, गुजरात और मध्यप्रदेश के साथ मनरेगा योजना में सबसे फिसड्डी पायदान पर है. इसके बाद सरकार की तरफ से यह जवाब दिया गया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजना के तहत बेहतर नतीजे सामने आए हैं.


दरअसल, आरजेडी विधायक ने सदन में जो सवाल किया उसके मुताबिक मनरेगा योजना के तहत लाखों ऐसे मजदूर रहे जिन्हें समय पर काम नहीं मिल पाया. डॉक्टर रामानुज प्रसाद ने इसके लिए एक दैनिक अखबार में छपी रिपोर्ट का हवाला दिया. जवाब में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में सरकार ने 99 फ़ीसदी से ज़्यादा मजदूरों को काम मुहैया कराया.


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जो लोग काम मांगते हैं उनको काम दिया जाता है, लेकिन वह लोग काम करने नहीं आते हैं. मनरेगा में मजदूरी कम होने की वजह से लोग मनरेगा मे काम नहीं कर के दूसरे जगह प्राइवेट में काम कर लेते हैं. मंत्री ने कहा कि जो लोग मनरेगा में काम नहीं कर रहे है वह दूसरी जगह काम कर रहे हैं.


सरकार एक तरफ जहां मनरेगा योजना के तहत राज्य में मजदूरों को लगातार काम मुहैया करने का दावा करती रही. वहीं आरजेडी के दूसरे विधायकों ने भी इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा कि क्या मनरेगा मजदूरों को मिलने वाली राशि बढ़ाई जाएगी. इस पर बिहार सरकार के मंत्री ने केंद्र के पाले में गेंद डाल दी.



टैग्स