ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में लागू होगा योगी मॉडल, यूपी की तर्ज पर अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

PATNA : उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी अवैध निर्माण पर सरकार बुलडोजर चलवाएगी। गुरुवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान CPI(M) के एक विधायक द्वारा सवाल उठाने पर राजस

बिहार में लागू होगा योगी मॉडल, यूपी की तर्ज पर अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी अवैध निर्माण पर सरकार बुलडोजर चलवाएगी। गुरुवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान CPI(M) के एक विधायक द्वारा सवाल उठाने पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अवैध कब्जा कर भले ही 10 मंजिला इमारत बना दी गईहो, सरकार उस पर बुलडोजर चला देगी।


दरअसल, CPI(M) के विधायक अजय कुमार ने सदन में खगड़िया का एक मामला उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा दलितों की दी गई पांच डिसमिल जमीन पर कब्जा कर पक्का मकान बना दिया गया है। इस मामले की जांच में गड़बड़ी पाए जाने की रिपोर्ट अंचलाधिकारी ने दिया है।


मामले में सीपीआईएम विधायक द्वारा अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अन्य सदस्यों ने भी कार्रवाई की मांग की। विधानसभा में बार-बार कार्रवाई का आश्वासन देने के बावजूद विधायक मानने को तैयार नहीं थे।


जिसके बाद मंत्री रामसूरत राय ने झल्लाते हुए ऐलान कर दिया कि जिन लोगों ने भी अवैध निर्माण कराया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सदन में कहा कि कब्जा करनेवालों ने अगर उक्त जमीन पर 10 मंजिला मकान क्यों न बना लिया हो उसपर बुलडोजर चला दिया जाएगा। मंत्री की इस घोषणा के बाद सभी विधायक शांत हो गए।

टैग्स