ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में हिंसा पर बोले CM नीतीश ...दोनों जगह जान- बूझकर करवाई हिंसा, जल्द सच आएगा सामने

PATNA : बिहार में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई झड़प शनिवार तक जारी रही। एक अप्रैल को रोहतास के सासाराम में हुए बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे। जबकि बिहा

बिहार में हिंसा पर बोले CM नीतीश ...दोनों जगह जान- बूझकर करवाई हिंसा, जल्द सच आएगा सामने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई झड़प शनिवार तक जारी रही। एक अप्रैल को रोहतास के सासाराम में हुए बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे। जबकि बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी आज से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, इंटरेनट सेवा अभी भी बंद है।  इस बीच इस पुरे हिंसा को बिहार के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि, यह हिंसा साजिश के तहत करवायी गयी है। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब यह सवाल किया गया कि आपके गृह जिले में अभी भी हिंसा की आग भड़की हुई है।  लोग घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। आखिरकार इस हमले में शामिल लोगों को कबतक अरेस्ट कर लिया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि, बिहारशरीफ हिंसा की जांच जारी है। यह हिंसा साजिश के तहत करवाई गयी है। वहां कुछ लोगों द्वारा जान - बूझकर माहौल खराब किया गया है। जल्द ही इसका सच लोगों के सामने आ जाएगा। 


इसके आलावा नीतीश कुमार ने कहा कि,  प्रदेश में अब हर तरफ शांति है। हम दोनों जगहों (नालंदा और सासाराम) की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।  प्रशासन असफल नहीं था। कुछ लोगों ने साजिश के तहत जानबूझकर यह अशांति पैदा की है। हमने तो नालंदा में बहुत काम कराया है. कुछ खास नहीं है, सब कुछ नार्मल है। बिहार शरीफ में जिसने गड़बड़ी की है, उन सभी का पता चलेगा। कहीं कुछ है ही नहीं। अंदर से ही गड़बड़ हुआ है।


इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा - सभी अधिकारी लगे हुए हैं। हर एक घर में जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा। यह सब जानबुझकर किया गया है। बिहारशरीफ में जो दंगा  किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। जांच चल रही है।  2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वहीं  वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।