ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

बिहार में गृह मंत्री अमित शाह पर दर्ज हुआ केस, कर्नाटक चुनाव से जुड़ा है पूरा मामला

DARBHANGA : देश के गृहमंत्री अमित शाह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनके ऊपर बिहार के दरभंगा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कोर्ट में मंगलवार (2 मई) को नालसी केस द

बिहार में गृह मंत्री अमित शाह पर दर्ज हुआ केस, कर्नाटक चुनाव से जुड़ा है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : देश के गृहमंत्री अमित शाह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनके ऊपर बिहार के दरभंगा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कोर्ट में मंगलवार (2 मई) को नालसी केस दर्ज हुआ है। इनके ऊपर कांग्रेस की नेता प्रतिभा सिंह ने दरभंगा जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां शिकायत की है। 


नालसी केस न.490/2023 के अंतर्गत धारा 153, 505(2), 506 के तहत नालसी केस दर्ज कराया है। प्रतिभा सिंह ने अमित शाह के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण के खिलाफ यह नालसी केस दर्ज कराया है। 


दरअसल, कांग्रेस के नेता के तरफ से जो शिकायत दर्ज करवाया गया है। उसमें कहा गया है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 25 अप्रैल को कर्नाटक के बेलगावी में एक विवादित बयान दिया गया है। कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक रैली मे भड़काऊ बयान दिया गया।  इससे लोगों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की गई है। 

बिहार में गृह मंत्री अमित शाह पर दर्ज हुआ केस, कर्नाटक चुनाव से जुड़ा है पूरा मामला


 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की नीयत से ही ऐसा बयान दिया है। इससे देश का माहौल खराब होगा। इसी से आहत होकर प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को दरभंगा जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां नालसी केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही प्रतिभा सिंह के वकील ने भी मीडिया में बयान जारी कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है। 


वहीं दूसरी ओर प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा कि वहां की जनता में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस मौके पर प्रतिभा सिंह के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो. असलम, कमलाकांत चौधरी और प्रो. मिथिलेश यादव भी थे।