ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग आज, 17 जिलों के 94 सीटों पर मतदान

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग आज हो रही है। विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इन 94 विधानसभा सीटो

बिहार चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग आज,  17 जिलों के 94 सीटों पर मतदान
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग आज हो रही है। विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इन 94 विधानसभा सीटों पर कुल 1463 उम्मीदवारों की किस्मत मतदाता तय करेंगे।   राज्य भर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग में अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 


राज्य भर के 41362 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 86 लाख 11 हजार 164 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण के लिए जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें 1316 पुरुष और 146 महिला उम्मीदवार के साथ-साथ एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी भी शामिल है। दूसरे चरण में कुल पुरुष वोटरों की संख्या 1 करोड़ 50 लाख 33 हजार 34 है जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 35 लाख 16 हजार 271 है। दूसरे चरण में कुल 980 थर्ड जेंडर के वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश में कुल सर्विस वोटर से की तादाद 60879 है जिसमें 57300 पुरुष और 3579 महिलाएं हैं। 


पहले चरण की तरह दूसरे चरण के मतदान में भी कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी बूथ पर हेल्थ टीम लगाई गई है। वोटिंग में शामिल सभी मतदान कर्मियों को हैंड ग्लव्स और सैनिटाइजर से लैस किया गया है। इसके अलावा मतदान के लिए आने वाले वोटर्स को भी हैंड ग्लव्स मुहैया कराया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव वोटर्स सबसे आखिर में मतदान करेंगे।