ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में डिग्री पर सियासत: JDU ने BJP प्रदेश अध्यक्ष की डिग्री को बताया फर्जी, तब इन आरोपों को बीजेपी ने बेतुका और निराधार कहा

PATNA:बिहार में अब डिग्री को लेकर सियासत शुरू हो गई है। जेडीयू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल उठा दिए हैं और उन्हें 72 घंटों का अल्टिमेटम देते

बिहार में डिग्री पर सियासत: JDU ने BJP प्रदेश अध्यक्ष की डिग्री को बताया फर्जी,  तब इन आरोपों को बीजेपी ने बेतुका और निराधार कहा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट


PATNA:बिहार में अब डिग्री को लेकर सियासत शुरू हो गई है। जेडीयू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल उठा दिए हैं और उन्हें 72 घंटों का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि सारी चीजों को समय रहते स्पष्ट करें नहीं तो भारी फजीहत झेलनी पड़ेगी। जेडीयू के इस अल्टिमेटम का जवाब देते हुए सम्राट चौधरी कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी खौफ में है इसलिए दाएं बाएं कर रहे हैं। वही बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने जदयू की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नाम व मानद उपाधि को लेकर लगाए जा रहे तमाम आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेतुका व निराधार बताया है। 


उन्होंने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी का घर का नाम राकेश कुमार है, नाही उन्होंने कभी अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखा ,यह सभी लोग जानते हैं। जदयू की ओर से राजनीतिक दुर्भावना से नाम को लेकर बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा है कि सम्राट चौधरी ने मार्च, 2022, दिसम्बर, 2022 को मुख्यमंत्री जी कोऔर मार्च 2023 में बिहार विधान परिषद को सौंपे अपने व्यक्तिगत व सम्पति के ब्योरे में भी सारी बातें स्पष्ट कर दी हैं। उन्हें मानद उपाधि (HONORARY) प्रदान की गई है। क्या जदयू को अपने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई ब्योरा देने की व्यवस्था पर भी विश्वास नहीं है, जिसमें सारी जानकारियां सिलसिलेवार ढंग से सरकार को दी जाती है और सभी जगहों पर यह सार्वजनिक भी है। जो चीजें पहले से पब्लिक डोमिन में है उस पर सवाल उठा और आरोप लगा कर जदयू अपनी सतही व ओछी राजनीति को दर्शा रहा है।

टैग्स