ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में बनाना है BJP का CM ! पटना में बीएल संतोष ने दिया बड़ा टास्क, अब पार्टी नेता को करना होगा ये काम

PATNA : दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। उसके बाद पार्टी

बिहार में बनाना है BJP का CM !  पटना में बीएल संतोष ने दिया बड़ा टास्क, अब पार्टी नेता को करना होगा ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। उसके बाद पार्टी के कोर कमिटी की भी मीटिंग हु। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेता को बड़ा टास्क दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने साफ़ तौर पर कहा कि - आपलोग पार्टी को बूथ व मंडल स्तर पर मजबूत कीजिए। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ने का टास्क सौंपा। 


दरअसल,  बीएल संतोष ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को साफ़ तौर पर कहा कि - भाजपा की पहचान किसी वर्ग या जाति विशेष के रूप में न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कहीं भी यह न कहा जाए कि भाजपा सिर्फ जिस जाति विशेष की पार्टी है। इसलिए उन लोगों को भी पार्टी से जोड़ें जो अभी पार्टी को वोट नहीं कर रहे हैं। उनका इशारा आगामी दिनों में पार्टी के तरफ से चलने वाले अल्पसंख्यक जोड़ो रैली और पिछड़ा समाज के तरफ था। 


वहीं,बीएल  संतोष ने पांच नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया। इसके आलावा शाम 7 बजे से शुरु कोर कमेटी की बैठक रात 10 बजे तक चली। इसमें  विशेषकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सौपे गये टास्क के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही लोस चुनाव के मद्देनज़र पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का टास्क सौंपा गया।


उधर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बिहार में खुद की सरकार बनानी है। सभी कार्यकर्ताओं को इसका संकल्प लेना है। बिहार में बीजेपी का सीएम हो, इस पर काम करना है। अब दूसरे को मौका नहीं देना है। खुद की सरकार और खुद का सीएम बनाना है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। केंद्र की योजनाओं से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें, इस दिशा में काम करने को कहा।