ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में बढ़ते अपराध पर बोले पप्पू यादव .. पैसों वालों के लिए रह गया कानून और लोकतंत्र, आम लोगों की नहीं होती सुनवाई

PATNA : बिहार में बेखौफ हुए अपराधियों द्वारा मंगलवार के दिन दानापुर थाना से महज 100 गज की दूरी पर धोबी टोला में देर रात घर से बुला कर लाये एक युवक राहुल कुमार की अपराधियों ने चाकू

बिहार में बढ़ते अपराध पर बोले पप्पू यादव .. पैसों वालों के लिए रह गया कानून और लोकतंत्र, आम लोगों की नहीं होती सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में बेखौफ हुए अपराधियों द्वारा मंगलवार के दिन दानापुर थाना से महज 100 गज की दूरी पर धोबी टोला में देर रात घर से बुला कर लाये एक युवक राहुल कुमार की अपराधियों ने चाकू से गला रेत निर्मम हत्या कर दिया था। झुनझनवाला रोड निवासी 18 वर्षीय राहुल का गुप्तांग काटने के साथ चेहरे व शरीर को चाकू से गोद दिया गया था। जिसके बाद अब इसको लेकर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव शोकाकुल परिजनों से मिलने राहुल के घर गए। जहां, उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया और घटना की जानकारी लेने के बाद उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने राहुल के परिजनों कोआर्थिक मदद भी दी। इसके आलावा उन्होंने इस मामले में बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। 


जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव ने कहा कि, बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन, यह सरकार को इसकी कोई सुध नहीं है। इनके कानों में ज़ू तक नहीं रेंगती है। आज किसी भी संसदीय या विधानसभा इलाके में कोई घटना घट जाती है तो उस इलाके के विधायक और सांसद नजर तक नहीं आते हैं। दरअसल, वह यह समझते हैं कि जिन लोगों की हत्या हुई, उनकी कोई मुराद नहीं है। उनके पास कोई वोट नहीं है। आज अपराधी का कास्ट देखकर गिरफ़्तारी की जाती है। 


इसके साथ ही पप्पू यादव बिहार सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि, क्या थाना सिर्फ दबंगों के लिए रह गया है, क्या बालू और शराब माफियों से वसूली के लिए थानेदार है। उन्होंने कहा कि, आज गरीब और कमजोर तबके के लोग के साथ कहीं भी न्याय नहीं हो रहा है, वो लोग इसके लिए भटकते - भटकते अपनी जान दे देते हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं होती है। अब कानून या लोकतंत्र आम लोगों के लिए नहीं बचा है। ये पैसों वालों के अधीन हो गया है। आज बिहार के मुखिया जाती और मजहब की बातों में ध्यान देने लगे हैं, इसलिए वो अपराध पर ध्यान नहीं देते हैं। 


गौरतलब हो कि, राजधानी पटना के दानापुर राहुल हत्याकांड  में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार युवक रौशन मृतक का चचेरे भाई है। पुलिस उससे मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी युवक ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।