ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

बिहार में अपराध को पनाह देने वाली नीतीश-तेजस्वी की सरकार, नित्यानंद राय ने पेश किए आंकड़े, मंत्री ने किया ये दावा

PATNA : बिहार में पिछले साल अगस्त महीने में महागठबंधन की सरकार बनी है। इस सरकार के गठन के बाद से ही भाजपा विपक्ष में आने के बाद और अधिक हमलावर हो गई है और सत्ता पक्ष को घेरने में क

बिहार में अपराध को पनाह देने वाली नीतीश-तेजस्वी की सरकार, नित्यानंद राय ने पेश किए आंकड़े, मंत्री ने किया ये दावा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले साल अगस्त महीने में महागठबंधन की सरकार बनी है। इस सरकार के गठन के बाद से ही भाजपा विपक्ष में आने के बाद और अधिक हमलावर हो गई है और सत्ता पक्ष को घेरने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस बीच अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने नित्यानंद राय ने नीतीश - तेजस्वी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री  नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार की सरकार पर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए एक डाटा जारी किया है। इस आकड़ों के माध्यम से हत्या, रेप और अपहरण की घटनाओं को लेकर एक डाटा पेश किया गया।  यह आकड़ा 9 अगस्त को महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद का है। 


नित्यानंद ने ट्वीट कर लिखा है कि, बिहार में पिछले सात महीनों की बात करें तो गंभीर अपराध की 4848 घटनाएं हुई हैं।  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आपराधिक घटनाओं का रिकॉर्ड साझा करते हुए ट्वीट किया है- "नौ अगस्त, 2022 को नीतीश-तेजस्वी की सरकार बिहार में बनी है। तब से लेकर आज तक 4848 अपराध की घटनाएं बिहार में हुई हैं। इनमें से 2070 हत्याएं, 345 ब्लात्कार, 144 अपहरण और 700 हत्या के प्रयास के मामले हुए हैं। 


इसके साथ ही नित्यानांद राय ने 'महागठबंधन सरकार' पर अपराधियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए लिखा- "हत्या, लूट, दुष्कर्म से त्रस्त बिहार है। अपराधियों की बहार है... क्योंकि अपराध को पनाह देने वाली बिहार नीतीश-तेजस्वी की सरकार है।  बिहार की महागठबंधन सरकार कान में रूई डालकर मौन बैठी है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे। 


वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने यह भी दावा किया कि - जब बिहार में भाजपा की सरकारआएगी तभी यहां से अपराध जाएगा। इधर,नित्यानंद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी के तरफ से कहा कि बीजेपी नेताओं को विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बीजेपी शासित राज्यों में पुलिस हिरासत में लोग मारे जा रहे हैं। महागठबंधन सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है।