ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

आज से 31 जुलाई तक बिहार BJP का मेगा मिशन, 200 विधानसभा में कैंप करेंगे नेता

PATNA : जुलाई महीने के अंतिम 4 दिन में बिहार में बीजेपी के नाम होंगे। आज से बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मेगा मिशन शुरू हो रहा है। बीजेपी के अभियान की शुरुआत प्रवास कार्यक्रम के

आज से 31 जुलाई तक बिहार BJP का मेगा मिशन, 200 विधानसभा में कैंप करेंगे नेता
Editor
3 मिनट

PATNA : जुलाई महीने के अंतिम 4 दिन में बिहार में बीजेपी के नाम होंगे। आज से बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मेगा मिशन शुरू हो रहा है। बीजेपी के अभियान की शुरुआत प्रवास कार्यक्रम के जरिए होने जा रही है। आज से बिहार के 243 में से 200 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और नेता कैंप करेंगे। देश भर से आए प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय नेताओं का प्रवास कार्यक्रम बनाया गया है। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों में दिन रात बिताने के लिए नेताओं को टास्क दिया गया है। यह अभियान 28 और 29 जुलाई को 2 दिन चलेगा। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को पटना में बीजेपी का महाजुटान देखने को मिलेगा। 


दरअसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर 30 जुलाई को पटना पहुंचेंगे। जेपी नड्डा 30 और 31 जुलाई को पटना में रहेंगे और इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी 7 मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठकें आयोजित होंगी। पटना के ज्ञान भवन में इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है  एक तरफ अलग-अलग मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठकें आयोजित होंगी तो वहीं दूसरी तरफ 31 जुलाई को मोर्चों की संयुक्त बैठक भी बुलाई गई है। बीजेपी पहली बार अपने सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित कर रही है और इसके लिए बिहार की धरती को चुना गया है। 


बिहार में संगठन को धारदार बनाने और पार्टी में आई सुस्ती को दूर करने के लिए बीजेपी ने बड़ा आयोजन किया है। 31 जुलाई की तारीख और ज्यादा खास होगी क्योंकि सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक के समापन सत्र में पार्टी के बड़े नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। अमित शाह और जेपी नड्डा दोनों इस बैठक में मौजूद रहेंगे। अमित शाह 31 जुलाई को पटना पहुंचेंगे और ज्ञान भवन में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद वापस लौट जाएंगे। 4 दिनों के पूरे कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा भरने का प्रयास करेगी। कोशिश होगी कि जमीनी स्तर पर पन्ना प्रमुख जैसे अभियान को सफल बनाया जाए साथ ही साथ संगठन को ज्यादा सशक्त बनाते हुए भविष्य के लिए तैयार रखा जाए।